नर सेवा नारायण सेवा द्वारा गरीबों को व्हीलचेयर का वितरण

नर सेवा नारायण सेवा द्वारा गरीबों को व्हीलचेयर का वितरण

नर सेवा नारायण सेवा संगठन ने आज पुनः गरीब और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत व्हीलचेयर वितरण का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन बसंती कॉलोनी के जगन्नाथ मंदिर में किया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस अवसर पर संगठन के प्रमुख सदस्यों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहल समाज के उन लोगों की मदद के लिए है, जो शारीरिक रूप से सक्षम नहीं हैं और जिनके पास साधन की कमी के कारण वे सामान्य जीवन जीने में कठिनाई महसूस करते हैं।

इस वितरण कार्यक्रम में आज पुनः ३ व्हीलचेयर वितरित की गईं, जिससे गरीब और दिव्यांग लोग अपने दैनिक जीवन में आसानी से चल-फिर सकें। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उन लोगों को प्राथमिकता दी गई, जो लंबे समय से अपनी शारीरिक स्थिति के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। व्हीलचेयर के दान दाताओं में से आज मुख्यत बसंती कॉलोनी के मनोज साहू, राजगंगपुर के सज्जन अग्रवाल, राउरकेला के अनुराग होटल के घनश्याम अग्रवाल की धर्मपत्नी शामिल थीं।
जबकि कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख सुभाष बापोडिया एवं उनकी धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, हरियाणा नागरिक संघ के बिहारी लाल रतेरिया एवं उनकी धर्मपत्नी गायत्री देवी, बद्री नारायण माहेश्वरी, राजस्थान परिषद के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, मनोज माहेश्वरी, सुभाष गुप्ता एवं सीमा गुप्ता, संस्था के सक्रिय सदस्य प्रमोद कुमार नतुल्य एवं श्रीधर मलिक, विष्णु दयाल अग्रवाल आदि लोग शामिल थे।

इस पहल की सराहना करते हुए, उपस्थित लोगों ने संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की सेवाओं से समाज में समानता और भाईचारे का संदेश फैलता है। संगठन ने आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया है ताकि समाज के कमजोर वर्गों की मदद की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *