कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में हुईं भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में हुईं भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उन्हें हल्के बुखार के लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक सोनिया डॉक्टरों की निगरानी में हैं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। आज उनकी जांचें चल रही है। कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें रविवार (3 सितंबर) को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सोनिया गांधी को हल्का बुखार था, जिसके बाद एडमिट किया गया।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें लंबे समय से फेफड़े से संबंधित परेशानी है। इस वजह से शनिवार देर शाम को रूटीन जांच के लिए उन्हें अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन विभाग के डाक्टर के निगरानी में भर्ती किया गया है। आज उनकी जांच चल रही है। कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी 1 सितंबर को मुंबई में आयोजित विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की बेठक में शामिल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *