BJP flag hoisted on Panaji municipality, 25 out of 30 seats in BJP’s account | पणजी नगरपालिका पर लहराया भाजपा का झंडा, 30 में से 25 सीटें भाजपा के खाते में

  • Hindi News
  • National
  • BJP Flag Hoisted On Panaji Municipality, 25 Out Of 30 Seats In BJP’s Account

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पणजी नगर निगम की 30 में से भाजपा के खाते में 25 सीटें - Dainik Bhaskar

पणजी नगर निगम की 30 में से भाजपा के खाते में 25 सीटें

गोवा में नगर निगम चुनाव 2021 के लिए काउंटिंग जारी है। पणजी नगरपालिका में भाजपा समर्थकों ने झंडा लहरा दिया है। भाजपा ने पणजी नगरपालिका में 30 में से 25 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवारों का सफाया लगभग तय है। काउंटिंग की शुरुआत से ही भाजपा ने मजबूत बढ़त बना ली थी। यह लीड आखिरकार जीत में बदल गई। यहां शनिवार को वोटिंग हुई थी।

पणजी नगर निगम चुनाव परिणाम अपडेट

  • पणजी के वार्ड नंबर 25 से वासुदेव मनेरकर जीते।
  • पणजी के वार्ड नंबर 26 से वसंत अक्षितकर जीते।
  • गोवा की पणजी नगर निगम में कुल 30 सीटें हैं। जारी काउंटिंग के रुझानों के अनुसार यहां 25 सीटों पर बीजेपी समर्थित गुट और पांच सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

17 ग्राम पंचायतों और 6 नगरपालिकाओं के लिए हो रहा है चुनाव
कोरोना के कारण लंबे समय से टल रहे स्थानीय चुनाव आखिरकार खत्म हो गए हैं। गोवा में नगर निगमों, 17 ग्राम पंचायतों, नावली जिला पंचायत और सांखली नगरपालिका के एक वार्ड के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पणजी नगर निगम सहित 6 नगरपालिकाओं के वोटों की गिनती आज हो रही है। इनमें सीसीपी और कैनाकोना, कर्चोरेम-कैकोरा, बिचोलिम, कुनकोलिम, वालपोई और पेरनम शामिल हैं।

423 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
वोटों की काउंटिंग सोमवार सुबह 8.30 बजे से शुरू हो चुकि है। साथ ही, पणजी नगर निगम और छह नगर पालिकाओं की 421 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। कुल 423 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा।

पेरनम में हुई सबसे ज्यादा 91.02 प्रतिशत वोटिंग
बता दें कि गोवा में छह नगर निकायों और पणजी नगर निगम (सीसीपी) के लिए शनिवार को वोटिंग हुई। इसमें कुल 82.59 प्रतिशत वोटिंग हुई। सीसीपी में सबसे कम 70.19 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी। वहीं, पेरनम नगरपालिका में सबसे ज्यादा 91.02 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई थी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *