Indonesia’s submarine । KRI Nanggala-402 Lost contact with Navy । 53 People on Board | इंडोनेशिया की सबमरीन लापता, 53 नेवी अफसर मौजूद थे; सर्च ऑपरेशन में मदद कर रही भारतीय नौसेना

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जकार्ता/ नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सबमरीन बाली से करीब 60 किलोमीटर दूर उत्तरी किनारे पर ड्रिल में हिस्सा ले रही थी। अचानक संपर्क टूटा और वह डूब गई। - Dainik Bhaskar

सबमरीन बाली से करीब 60 किलोमीटर दूर उत्तरी किनारे पर ड्रिल में हिस्सा ले रही थी। अचानक संपर्क टूटा और वह डूब गई।

इंडोनेशिया की एक नेवी सबमरीन समंदर में गायब हो गई। इस पर 53 नेवी अफसर मौजूद थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सर्च ऑपरेशन में मदद की पेशकश की और इस बारे में इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री से बातचीत की। भारतीय नौसेना के पास इस तरह के ऑपरेशन के लिए तमाम उपकरण और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर भी सर्च ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं।

बाली के समुद्री क्षेत्र में मिले थे आखिरी सिग्नल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडोनेशिया ने यह सबमरीन 1979 में जर्मनी से खरीदी थी। इसका नाम KRI Nanggala-402 है। बुधवार को यह बाली द्वीप के करीब ड्रिल में हिस्सा ले रही थी। इस पर इंडोनेशियाई नेवी के 53 अफसर मौजूद थे। अचानक कंट्रोल रूम से इसका संपर्क टूट गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, सबमरीन ड्रिल के दौरान तकनीकि खामी का शिकार हुई और बाली से करीब 60 किलोमीटर दूर उत्तरी किनारे पर डूब गई।

इंडोनेशिया की लापता सबमरीन को 1979 में जर्मनी में बनाया गया था।

इंडोनेशिया की लापता सबमरीन को 1979 में जर्मनी में बनाया गया था।

इंडियन नेवी को मिल गया था अलर्ट
राजनाथ सिंह ने गुरुवार को इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री प्रबो सुबिंतो से बातचीत की और उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद इंडियन नेवी का डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल (DSRV) रवाना किया गया।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भारतीय नौसेना को 21 अप्रैल की दोपहर किसी सबमरीन के लापता होने का अलर्ट मिल गया था।

नेवी ने एक बयान में कहा- भारत दुनिया के उन चंद देशों में शामिल है, जिनके पास सबमरीन सर्च ऑपरेशन की तकनीक और क्षमता मौजूद है। इसके लिए DSRV का इस्तेमाल किया जाता है। इस सिस्टम की मदद से 1000 मीटर तक गहराई वाले सर्च ऑपरेशन आसानी से किए जा सकते हैं। इसके अलावा साइड स्कैन सोनार और रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल भी भारतीय नौसेना के पास हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *