Coronavirus Vaccination Tracker Phase-2 Latest News Update; Over 1.66 crore Covid vaccine doses administered so far | डोज की रफ्तार हर दिन बढ़ रही, पहली बार एक दिन में वैक्सीन के करीब 10 लाख डोज दिए गए

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Vaccination Tracker Phase 2 Latest News Update; Over 1.66 Crore Covid Vaccine Doses Administered So Far

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वैक्सीनेशन में प्राइवेट सेक्टर को शामिल करने के बाद प्रति दिन डोज की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वैक्सीनेशन के फेज-2 के तहत पिछले तीन दिन में रोज ही औसत 2 लाख वैक्सीन डोज की बढ़ोतरी हुई है। 1 मार्च को 5.52 लाख डोज लगे थे, 2 मार्च को 7.68 लाख और 3 मार्च को 9.94 लाख डोज लगाए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार सुबह 8 बजे तक के डेटा के मुताबिक, भारत में बुधवार तक 1.66 करोड़ डोज दिए गए हैं। इसमें 1.37 करोड़ लोगों को कम से कम पहला डोज मिला, जबकि 28.76 लाख लोग दूसरा डोज भी लगवा चुके हैं।

देश में 16 जनवरी को हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगाने के साथ कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी। 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन लगने लगी थी। 13 फरवरी से हेल्थकेयर वर्कर्स को दूसरा डोज दिया जा रहा है। फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरा डोज देने की शुरुआत 2 मार्च को हुई और बुधवार को करीब 3,500 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरे डोज दिए गए।

वैक्सीनेशन अपडेट…

  • टीकाकरण के 47वें दिन कुल 9.94 लाख डोज दिए गए। इनमें 8.31 लाख पहले डोज थे, जबकि 1.63 लाख दूसरे डोज के तौर पर दिए गए।
  • इन्हें मिलाकर अब तक 67.8 लाख हेल्थकेयर वर्कर्स को पहला डोज दिया गया है, वहीं 28.3 लाख ने दूसरा डोज भी ले लिया है।
  • फ्रंटलाइन वर्कर्स की बात करें तो 57.63 लाख ने पहला डोज लिया है, जबकि करीब साढ़े तीन हजार ने दोनों डोज ले लिए हैं।
  • वैक्सीनेशन के फेज-2 में 8.50 लाख सीनियर सिटीजन टीके का पहला डोज लगवा चुके हैं।
  • 45-59 वर्ष के गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 1.05 लाख लोग भी पहला डोज ले चुके हैं।

इजरायल में 96% आबादी वैक्सीनेट

पूरी दुनिया में आबादी के लिहाज से इजरायल ने वैक्सीनेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। Ourworldindata के आंकड़ों के मुताबिक इजरायल ने 96% आबादी को वैक्सीनेट कर लिया है। इसके बाद यूएई (61.62%), यूके (31.5%), यूएसए (23.51%), सर्बिया (22%) में वैक्सीनेशन हुआ है। चीन (3.6%) और भारत (1.15%) इस मामले में दुनिया के मुकाबले सबसे ज्यादा आबादी होने की वजह से पीछे हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *