Pankhuri Pathak News: Pankhuri Pathak: kaun hain Pankhuri Pathak, inake post se pati anil yadav ko SP se dena pada istipha, Pankhuri Pathak: कौन हैं पंखुड़ी पाठक, इनके पोस्ट से पति अनिल यादव को SP से देना पड़ा इस्तीफा

हाइलाइट्स:

  • कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आया नया मोड़
  • समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया
  • पंखुड़ी पाठक के पति हैं अनिल यादव, दिसंबर 2019 में दोनों ने की थी शादी

लखनऊ
कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि पत्नी पंखुड़ी पाठक पर पार्टी नेताओं ने अशोभनीय टिप्पणी की है। इससे आहत होकर उन्होंने प्राथमिक और आजीवन सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

कौन हैं पंखुड़ी पाठक?
पंखुड़ी पाठक कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट हैं। मौजूदा समय में वह नोएडा की रहती हैं और उनकी राजनैतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश ही रही है। पंखुड़ी ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में छात्र राजनीति से की। पंखुड़ी पाठक हमेशा से ही सामाजिक मुद्दों को गंभीरता से उठती रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। वह सोशल मीडिया के साथ जमीनी राजनीति में भी बहुत सक्रिय हैं।

समाजवादी पार्टी से की राजनीति की शुरुआत
पंखुड़ी पाठक लंबे समय तक समाजवादी पार्टी की छात्र सभा से जुड़ी रही हैं। 2010 में हंसराज कॉलेज के चुनाव में उन्होंने ज्वाइंट सेक्रेटरी पद का चुनाव जीता। उस समय इनकी उम्र लगभग 18 साल थी। उन्होंने 2 से 3 साल तक पार्टी की तरफ से प्रत्याशि‍यों को छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ाया।

विवादों के चलते छोड़ी समाजवादी पार्टी
पंखुड़ी समाजवादी पार्टी के साथ अखि‍लेश यादव और उनकी वाइफ डिंपल यादव से काफी प्रभावि‍त रहीं। इसके चलते वह 2010 में पार्टी से जुड़ीं। बीते साल समाजवादी पार्टी में विवादों के चलते पंखुड़ी पाठक से पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

2019 में अनिल यादव से की शादी

पंखुडी पाठक ने दिसंबर 2019 में शादी की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता रहे अनिल यादव से शादी की। हालांकि अनिल यादव की ये दूसरी शादी है। उनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।

अनिल यादव ने इस कारण दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजे गए अपने इस्तीफे में अनिल यादव ने लिखा कि ‘कल एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें अखिलेश के बारे में आम लोगों ने टिप्पणी की। कांग्रेस ने भी उसी को प्रियंका की तस्वीर के साथ लगाकर कटाक्ष किया और मेरी पत्नी पंखुड़ी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ता की पोस्ट को शेयर किया।’ इसके बाद समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने पंखुड़ी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करनी शुरू कर दी। अनिल यादव ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर लिखी गई बातों को महत्व नहीं देते है। लेकिन कुछेक ने घर की महिला के बारे में घटिया बात लिखी तो वे सह नहीं पाए।

संत रविदास के मंदिर पहुंचे एसपी चीफ अखिलेश यादव

यूपी पुलिस में शिकायत
पंखुड़ी पाठक ने विरोध जाहिर करते हुए यूपी पुलिस से भी ट्विटर पर ही शिकायत की। इस पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। उधर, पार्टी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अनिल यादव का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने पर उन्हें ही पंखुड़ी को समझाने की नसीहत दे गई। साथ ही उन्हें पार्टी के सभी आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप से निकाल बाहर कर दिया गया।

यह है पूरा मामला
जौनपुर में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद पार्टी मुखिया अखिलेश यादव मृतक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। उनकी एक फोटो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फोटो में अखिलेश यादव परिवार के साथ बैठे नजर आ रहे थे। तस्वीर में उनके सामने खाना और बिस्लेरी पानी की बोतल रखी हुई थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सोशल मीडिया समन्वयक सरल पटेल ने इस फोटो को ट्वीट किया, जिसे पंखुड़ी पाठक की तरफ से भी ट्वीट किया गया। इसके बाद ही एसपी नेता ने पंखुड़ी पाठक पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की। इस्तीफा दिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर अनिल यादव की प्रशंसा की जा रही है।

PANKHURI PATHAK

अनिल यादव और पंखुड़ी पाठक (फाइल फोटो)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *