Narendra Modi JNU Update | PM Narendra Modi at Unveiling of Swami Vivekananda at JNU Today Latest News Update | पीएम ने JNU में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण किया, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए

  • Hindi News
  • National
  • Narendra Modi JNU Update | PM Narendra Modi At Unveiling Of Swami Vivekananda At JNU Today Latest News Update

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए JNU कैंपस में बनाई गई स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण किया। मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। मूर्ति के अनावरण से पहले शाम 5.30 बजे से स्वामी विवेकानंद पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मूर्ति को 2 साल तक ढंककर रखा गया
JNU में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति बनाने का काम 2017 में शुरू हुआ था। एक साल के बाद 2018 में इसे बनाकर तैयार कर दिया गया था। पिछले दो साल से मूर्ति को ढंककर रखा गया था। इस दौरान कई बार मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश भी की गई।

विवेकानंद ने सभ्यता-संस्कृति पर गर्व का भाव जगाया
JNU के वाइस चांसलर ने अपने बयान में कहा- स्वामी विवेकानंद भारत के सबसे बड़े आध्यात्मिक लीडर्स में शुमार हैं। उन्होंने देश की आजादी, विकास, सहयोग और शांति के लिए काम किया। उन्होंने देश के युवाओं में भारतीय सभ्यता और संस्कृति पर गर्व करने का भाव जगाया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *