CWG 2022 Medal Table: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन भी जीते 16 पदक, 4 मेडल के साथ भारत टॉप-10 में शामिल
CWG 2022 Medal Table: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन भी जीते 16 पदक, 4 मेडल के साथ भारत टॉप-10 में शामिल
CWG 2022 Medal Tally: कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन 23 गोल्ड दांव पर थे. ऑस्ट्रेलिया ने इनमें से 5 गोल्ड जीतकर मेडल टेबल में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है.
Commonwealth Games 2022 Medal Tally: बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) का आगाज हुए दो दिन बीत चुके हैं. अब तक 39 गोल्ड मेडल का फैसला हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया (Australia) फिलहाल 13 गोल्ड के साथ मेडल टेबल में टॉप पर चल रहा है. उसने पहले दिन 8 गोल्ड समेत 16 मेडल जीते थे, दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलियाई दल ने 5 गोल्ड समेत 16 पदक जीते. दूसरे दिन भारत ने भी वेटलिफ्टिंग में 1 गोल्ड समेत 4 मेडल जीतकर टॉप-10 में एंट्री मार ली है.
मेडल टेबल में दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड है, जो अब तक 7 गोल्ड जीत चुका है. मेजबान इंग्लैंड यहां तीसरे नंबर है. इंग्लैंड के हिस्से 5 गोल्ड आए हैं. 72 देशों में से अब तक कुल 20 देशों ने पदक जीते हैं. टॉप-10 में कौन-कौन से देश शामिल हैं? यहां देखें..
नंबर | देश | गोल्ड | सिल्वर | ब्रॉन्ज | टोटल |
1 | ऑस्ट्रेलिया | 13 | 8 | 11 | 32 |
2 | न्यूजीलैंड | 7 | 4 | 2 | 13 |
3 | इंग्लैंड | 5 | 12 | 4 | 21 |
4 | कनाडा | 3 | 3 | 5 | 11 |
5 | स्कॉटलैंड | 2 | 4 | 6 | 12 |
6 | मलेशिया | 2 | 0 | 1 | 3 |
7 | दक्षिण अफ्रीका | 2 | 0 | 0 | 2 |
8 | भारत | 1 | 2 | 1 | 4 |
9 | बरमुडा | 1 | 0 | 0 | 1 |
10 | नाइजीरिया | 1 | 0 | 0 | 1 |