Nia Arrests A Man In Recruitment Case Of Pakistan Based Let Terror Group – आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भर्ती मामले में एनआईए ने एक को गिरफ्तार किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Nov 2020 04:48 PM IST
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भर्ती मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए युवाओं की प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में भर्ती कराने के लिए पाकिस्तान से चलाए जा रहे विभिन्न सोशल मीडिया समूहों का हिस्सा था। केंद्रीय जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ के रहने वाले सैयद एम इद्रीस (28) को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।