Coronavirus Madhya Pradesh News 14 new patients found in Dewas Bank Note Press three new positives in Ujjain

Publish Date: | Sun, 21 Jun 2020 12:41 AM (IST)

Coronavirus Madhya Pradesh News : मालवा-निमाड़ (हमारे प्रतिनिधि)। अंचल में कोरोना मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को देवास बैंक नोट प्रेस में एक साथ 14 पॉजिटिव मिले। उज्जैन में कोरोना संक्रमण के तीन नए केस सामने आने के बाद जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 839 पर पहुंच गया है। दो मौतों की भी पुष्टि हुई है। देवास जिले में मिले नए मरीजों में नौ पुरुष और पांच महिलाएं हैं। सीआइएसएफ के जवान नोटों का कंसाइनमेंट लेकर अलग-अलग राज्यों में गए थे, इसके बाद यहां संक्रमण फैला।

बता दें कि इनमें से एक जवान अपने घर छिंदवाड़ा गया था। जांच में वह कोरोना संक्रमित निकला था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। जिले में पहली बार इतने मरीज एक साथ मिले हैं, इसके पहले 15 जून को 11 मरीज मिल चुके हैं। अब तक 198 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 123 स्वस्थ हो चुके हैं। 10 की मौत हुई है। 65 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उज्जैन में मिले नए मरीज अरविंद नगर, तृप्तिधाम और कमला नेहरू मार्ग फ्रीगंज क्षेत्र के हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में दो मौतों की भी पुष्टि हुई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 69 हो गई है। हालांकि अब तक 679 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में 91 सक्रिय मरीज हैं। रिपोर्ट के अनुसार फ्रीगंज क्षेत्र निवासी 70 साल की महिला की मौत अरबिंदो अस्पताल इंदौर और जयसिंहपुरा निवासी 50 साल के मरीज की मौत आरडी गार्डी अस्पताल में हुई।

रतलाम में शासकीय मेडिकल कॉलेज से शनिवार रात एक और 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला जावरा की रहने वाली है। इससे पहले दोपहर में पांच और मरीजों की स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। साथ ही रतलाम के महर्षि दयानंद मार्ग (धानमंडी), राजस्व कॉलोनी, काटजूनगर कंटेनमेंट एरिया खोले गए। जिले में अब तक 134 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 95 को छुट्टी दे दी गई है। छह की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 33 हैं।

Posted By: Hemant Kumar Upadhyay

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *