Coronavirus Madhya Pradesh News 11 new corona Infected found in Malwa-Nimar zone

Updated: | Fri, 19 Jun 2020 10:26 PM (IST)

Coronavirus Madhya Pradesh News : मालवा-निमाड़(टीम नईदुनिया)। अंचल के जिलों में शुक्रवार को 11 कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंदसौर और देवास में जहां तीन-तीन मरीज मिले, वहीं धार में दो और खंडवा, खरगोन और शाजापुर में एक-एक मरीज मिला है। मंदसौर में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जिसे फिलहाल कोरोना संदिग्ध माना गया है। मंदसौर जिले में दो युवक व एक महिला पॉजिटिव मिले हैं।

दोनों युवक भानपुरा के हैं और हाल ही में दिल्ली से आए थे। महिला मंदसौर के बोहरा बाखल की है। जिले में अब 101 मरीज हो गए हैं। इनमें से एक्टिव छह हैं। जिला अस्पताल में शुक्रवार दोपहर ग्राम सेतखेड़ी के एक 50 वर्षीय व्यक्ति को बुखार व सांस में तकलीफ होने पर लाया गया था। यहां आधे घंटे में ही उसकी मौत हो गई। उसे कोरोना संदिग्ध मान अंतिम संस्कार किया गया।

उज्जैन शहर में कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए। अब कुल संक्रमित 835 हो गए हैं। 67 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं 673 ठीक भी हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 95 पर पहुंच गई है। इनमें से 72 मरीजों में कोई लक्षण नहीं है। शुक्रवार रात सिंधी कॉलोनी में दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं। इसके अलावा जयसिंहपुरा पीपली बाजार और वेदनगर में एक-एक मरीज मिले हैं।

रतलाम में तीन मरीज पॉजिटिव निकले

रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज से शुक्रवार रात तीन और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें दो रतलाम और एक जावरा का केस है। इससे पहले दोपहर में आठ और मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक कुल 133 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 90 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। छह पॉजिटिव मरीज की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 37 एक्टिव केस बचे हैं।

नीमच में दो नए पॉजिटिव

नीमच में शुक्रवार रात प्राप्त रिपोर्ट में दो पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि दोनों केस जावद मुख्यालय के हैं। शुक्रवार रात तक संक्रमितों की संख्या 420 हो गई है। शुक्रवार को ही 369 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं, अब एक्टिव केस 42 बचे हैं।

देवास जिले में तीन नए मरीज मिले हैं।ये रंदनखेड़ी, भूतिया खुर्द और पिपलिया नानकर ग्राम से हैं। जिले में अब तक 184 संक्रमितों में से 116 स्वस्थ हो गए हैं। दस की मौत हो चुकी है। 58 का उपचार चल रहा है। धार जिले के बदनावर में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में मरीजों की संख्या 143 हो गई है। जिले में पांच मौतें हुई हैं। एक्टिव केस आठ हैं। 130 स्वस्थ हो चुके हैं। खंडवा के ग्राम सैयदपुर खैगांवड़ा में एक 30 वर्षीय मरीज संक्रमित पाया गया है।

इंदौर में भर्ती जिले के दो मरीजों को छुट्टी दी गई है। खरगोन में भी एक नया संक्रमित मिला है, जबकि आठ को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब 34 एक्टिव केस हैं। अब तक 239 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 14 की मौत हुई है। 191 स्वस्थ हुए हैं। ब

ड़वानी जिले के छह संक्रमितों की बड़वानी व इंदौर के अस्पतालों से छुट्टी हुई है। जिले में अब तक 76 में से 61 ने कोरोना से जंग जीती है।तीन की मौत हुई है। शेष 12 का उपचार जारी है।

शाजापुर जिले में एक नया मरीज सामने आया है। यहां 47 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 36 स्वस्थ हो गए हैं और तीन की मौत हो चुकी है। जिले में आठ मरीज उपचार करा रहे हैं।

Posted By: Hemant Kumar Upadhyay

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *