Indore News: ब्रह्मोत्सवः भगवती महालक्ष्मी की स्वर्ण मंगलगिरि वाहन पर निकली सवारी

Publish Date: | Thu, 18 Jun 2020 06:15 PM (IST)

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सात दिनी ब्रह्मोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार सुबह भगवती महालक्ष्मी का दक्षिण भारतीय पद्धति से महाभिषेक किया गया। इसके बाद संध्याकालीन सत्र में भगवती की सवारी स्वर्ण मंगलगिरि वाहन पर मंदिर परिसर में निकली। इसके साथ संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्रीसूक्त और पुरुषसूक्तम का पाठ किया। सभी अनुष्ठान का लाभ भक्तों ने घर बैठे सोशल मीडिया के माध्यम से लिया।

सुबह भगवती महालक्ष्मी का अभिषेक दूध, दही, घी, शकर, केसर, इत्र, हल्दी और पवित्र नदियों के जल से नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी विष्णुप्रपन्नााचार्य महाराज के सान्निध्य में किया गया। इस मौके पर वेंकटेश प्रपन्नााचार्य महाराज ने कहा कि हम सभी कार्य समय पर करते हैं, वैसे ही प्रभु का स्मरण भी समय पर करना चाहिए। समर्पण का भाव बनाए रखने से कल्याण होता है, क्योंकि हमारे बच्चे यह सब हमसे ही सीखते हैं। प्रभु का स्मरण करने से हमें सदैव मन की संतुष्टि रहती है। शुक्रवार को सुबह 9 बजे से प्रभु वेंकटेश का महाभिषेक होगा। इसके बाद प्रवचन और आरती की जाएगी। रात 8ः30 बजे प्रभु वेंकटेश की सवारी निकलेगी।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *