भाजपा ने मनमोहन सामल को सौंपी ओडिशा की कमान, राज्‍य पार्टी अध्‍यक्ष के पद पर किया नियुक्‍त

भाजपा ने मनमोहन सामल को सौंपी ओडिशा की कमान, राज्‍य पार्टी अध्‍यक्ष के पद पर किया नियुक्‍त

राज्‍य के पूर्व राजस्‍व मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मनमोहन सामल को पार्टी ने अपना नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। गौरतलब है कि भाजपा ने बिहार समेत चार राज्‍यों में अपने अध्‍यक्ष बदले हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनमोहन सामल को ओडिशा का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, सीपी जोशी को राजस्थान का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी का अध्‍यक्ष और वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सामल ने समीर मोहंती की जगह ली है। यह नियुक्ति तत्‍काल प्रभाव से लागू की जाएगी।

बता दें कि भाजपा ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाल को ओडिशा की कमान सौंपी है ताकि बेहतर रणनीतियां बनाई जा सके और राज्‍य में बहुमत से भाजपा की सरकार बने। पार्टी ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा अगले चुनाव में जीत का हैट्रिक लगाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके तहत पार्टी की नजर खासतौर पर उन राज्‍यों में है, जहां या तो उनकी सरकार नहीं है या पार्टी की स्थिति कमजोर है।

छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं मनमोहन सामल, अब 2024 के चुनाव में भाजपा की नैया लगाएंगे पार!

मनमोहन सामल का जन्म 15 अप्रैल, 1959 को भद्रक जिले में हुआ था। उन्‍होंने कला और वकालत में स्नातक की डिग्री ली है।राजनीति में उन्‍होंने अपना पहला कदम छात्र जीवन में ही डाला। सामल भद्रक कॉलेज में अध्ययन के दौरान 1979 में वह भद्रक कॉलेज के अध्यक्ष के रूप में चुने गए। इसी दौरान वह एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के सदस्य बने। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने दो बार राज्य भाजपा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। वह 2004 में भद्रक जिले के धामनगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।

नवीन पटनायक सरकार में दे चुके हैं अपनी सेवा

मनमोहन ने 2004 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में धामनगर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीता। भाजपा-बीजद गठबंधन के दौरान उन्होंने नवीन पटनायक मंत्रिमंडल में राजस्व और खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, मनमोहन सामल राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।

अगले महीने भद्रक आ रहे हैं अमित शाह

उन्‍होंने आगे कहा, बीजेडी जहां पिछड़ा वर्ग कार्ड खेलने की कोशिश कर रही है, वहीं मनमोहन सामल खुद पिछड़े वर्ग के नेता हैं। वह अपने कर्तव्यों को अच्छी तरह से निभा सकते हैं। मनमोहन सामल के नेतृत्व में पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। इसी क्रम में अमित शाह अगले महीने भद्रक का दौरा करने वाले हैं और इससे पहले ही यहां के नेता मनमोहन सामल को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने से बीजेपी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

ओडिशा को भ्रष्‍ट शासन से मुक्ति दिलाने आ रहे हैं मनमोहन सामल! कहा- 2024 के चुनाव में बदलेगी सरकार

राज्‍य के पूर्व राजस्‍व मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मनमोहन सामल को प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनमोहन सामल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। समीर मोहंती की जगह मनमोहन सामल को नई जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के इस घोषणा के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि 2024 के चुनाव में पार्टी मनमोहन सामल के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरेगी। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में चुनावी बैतरणी को पार करने की योजना बना रही है।

सामल के नेतृत्‍व में पार्टी लड़ेगी अगला चुनाव

यहां उल्लेखनीय है कि मनमोहन सामल के लिए यह जिम्मेदारी नई नहीं है। मनमोहन सामल इससे पहले भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं। 2004 से 2009 तक धामनगर से विधायक रहे मनमोहन सामल बीजेडी-बीजेपी गठबंधन सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। मनमोहन सामल ने धामनगर उपचुनाव में पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें राज्य अध्यक्ष पद से नवाजा गया है। पार्टी 2024 का चुनाव मनमोहन सामल के नेतृत्व में लड़ेगी।

ओडिशा को भ्रष्‍ट शासन से बीजेपी दिलाएगी मुक्ति: सामल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सामल ने कहा है कि राज्य में सरकार अन्याय और दमन में डूबी हुई है। भाजपा अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगी। ओडिशा में भ्रष्ट शासन है, इसे 2024 में बदल दिया जाएगा। जब लोग एक वैकल्पिक सरकार की प्रतीक्षा कर रहे हैं, हम वह विकल्प देंगे। नए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह सभी के साथ मिलकर काम करेंगे और इसके लिए उन्होंने सभी से सहयोग मांगा है।

भाजपा ने चार राज्‍यों में बदले पार्टी के कप्‍तान

गौर करने वाली बात है कि भाजपा ने बिहार समेत चार राज्‍यों में अपने अध्‍यक्ष बदले हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनमोहन सामल को ओडिशा का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्‍त करने के साथ ही सीपी जोशी को राजस्थान का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी का अध्‍यक्ष और वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्‍काल प्रभाव से लागू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *