Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News | पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.69 लाख नए केस, करीब 6 महीने बाद 900 से ज्यादा मौतें; आज एक्टिव केस भी 12 लाख के पार होंगे

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यह फोटो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की है। यहां पहुंच रहे यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर रविवार को स्टेशन पर लंबी कतारें देखी गईं। - Dainik Bhaskar

यह फोटो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की है। यहां पहुंच रहे यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर रविवार को स्टेशन पर लंबी कतारें देखी गईं।

देश में कोरोना के मामले रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। पिछले 24 घंटे में एक लाख 69 हजार 914 मामले सामने आए। यह देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 10 अप्रैल को एक लाख 52 हजार 565 मामले सामने आए थे।

उधर, नए संक्रमितों के साथ मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिन 904 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। यह पिछले 6 महीने में एक दिन में जान गंवाने वाले लोगों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले पिछले साल 17 अक्टूबर को 1032 लोगों की मौत हुई थी।

एक्टिव केस यानी कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी आज 12 लाख के पार पहुंच जाएगा। बीते दिन इसमें 93,590 की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ एक्टिव केस का आंकड़ा 11 लाख 95 हजार 960 पहुंच गया।

अब तक 1.33 करोड़ लोग संक्रमित
देश में अब तक 1 करोड़ 35 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 21 लाख 53 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 70 हजार 209 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

कोरोना अपडेट्स

  • कोरोना मरीजों को दिए जाने वाले इंजेक्शन रेमडेसिविर के निर्यात पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजों का भी निर्यात नहीं हो सकेगा। संक्रमण के मामले अचानक बढ़ने से देश भर में इस इंजेक्शन की शॉर्टेज हो गई है। आने वाले दिनों में मांग और बढ़ने की संभावना को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।
  • महाराष्ट्र में वैक्सीन के एक करोड़ डोज लगे कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र देश का पहला राज्य हो गया है, जहां वैक्सीन के एक करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। महाराष्ट्र के हेल्थ सेक्रेटरी प्रदीप व्यास ने बताया कि अब तक 1 करोड़ 38 हजार से ज्यादा वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। यहां 16 जनवरी से वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत हुई थी।
  • दिल्ली बिगड़ते हालात के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले 10-15 दिनों में कोरोना बहुत तेजी से बढ़ा है, यहां कोरोना की चौथी वेव है। पिछले 24 घंटे में 10,732 केस आए हैं, स्थिति बहुत चिंताजनक है। ​हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते हैं, लेकिन शनिवार को सरकार ने मजबूरी में कुछ पाबंदियों के आदेश दिए हैं। इस वक्त का पीक नवंबर से भी खतरनाक है।

प्रमुख राज्यों के हाल…
1. महाराष्ट्र

यहां रविवार को 63,294 नए मरीज मिले। 34,008 मरीज ठीक हुए और 349 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 34.07 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 27.82 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 57,987 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.65 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
रविवार को यहां 15,353 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2769 लोग रिकवर हुए और 67 की मौत हो गई। अब तक यहां 6.92 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.11 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,152 मरीजों की मौत हो गई। 71,241 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
राज्य में रविवार को 10,774 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 5,158 लोग रिकवर हुए और 48 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.25 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.79 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,283 मरीजों की जान चली गई। 34,341 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
राज्य में रविवार को 10,521 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 82 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.43 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,899 मरीजों की मौत हुई है। 90,277 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण की तुलना में यहां एक्टिव रेट देश में सबसे ज्यादा है। अभी 18.4% एक्टिव मरीजों का यहां इलाज चल रहा है।

5. मध्यप्रदेश
राज्य में रविवार को 5,939 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,306 लोग रिकवर हुए और 24 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.98 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,184 मरीजों की जान चली गई। 35,316 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. गुजरात
राज्य में रविवार को 5,469 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2,976 लोग रिकवर हुए और 54 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.15 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4800 मरीजों की मौत हो गई। 27,568 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *