Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News | 24 घंटे में 22 हजार नए संक्रमित मिले; सिर्फ 63 एक्टिव केस कम हुए, यह बीते 29 दिन में सबसे कम

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली2 घंटे पहले

यह तस्वीर मुंबई की गिरगांव चौपाटी की है। यहां शुक्रवार को क्रिसमस के मौके पर कुछ लोग लॉफ्टर योगा सेशन में सैंटा क्लॉज की ड्रेस में पहुंचे। इन्होंने मास्क लगा रखा था या दाढ़ी-मूंछ से ही मुंह और नाक को ढंक रखा था।

देश में शुक्रवार को कोरोना के 22 हजार 336 नए केस आए। 22 हजार 134 मरीज ठीक हुए और 251 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस (इलाज करा रहे मरीज) में सिर्फ 63 की कमी आई। एक्टिव केस का यह आंकड़ा 26 नवंबर के बाद सबसे कम है। उस दिन इनमें कमी की बजाय 2927 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। देश में अब तक कुल 1.01 करोड़ केस आ चुके हैं। इनमें से 97.39 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 1.47 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 2.80 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

धारावी में पहली बार संक्रमण का एक भी केस नहीं आया
मुंबई के उपनगर और एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में शुक्रवार को कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला। यहां पहला केस 1 अप्रैल को आया था। तब से ऐसा पहली बार हुआ। 10 लाख से ज्यादा की आबादी वाले इस इलाके में एक ही महीने में कोरोना के केस में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। रोजाना करीब 100 केस आ रहे थे। एक समय कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3000 के पार पहुंच गया था। टेस्टिंग और सख्ती बढ़ाने पर यहां जुलाई में केस काबू हुए। यहां कोरोना से निपटने के तरीकों की विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी तारीफ की थी।

उर्दू के मशहूर शायर शम्सुर रहमान का निधन

उर्दू के मशहूर शायर शम्सुर रहमान फारूकी का शुक्रवार को इलाहाबाद में निधन हो गया। 85 साल के फारूकी एक महीने पहले ही कोरोना से रिकवर हुए थे। पद्मश्री से सम्मानित फारूकी को 23 नवंबर को दिल्ली के हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें यहां एडमिट किया गया था।

उनके भतीजे महमूद फारूकी ने बताया कि दिल्ली में रहते हुए उन्होंने अपने घर इलाहाबाद जाने की जिद की। हम उन्हें लेकर सुबह यहां पहुंचे। घर आने के आधे घंटे बाद ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

30 सितंबर 1935 को जन्मे फारूकी को दास्तानगोई को दोबारा जिंदा करने का श्रेय हासिल है। दास्तानगोई 16वीं शताब्दी में उर्दू कहानी सुनाने का एक अंदाज है। 50 साल तक वे उर्दू में रचनाएं लिखते रहे। इनमें 1989 में लिखी गालिब अफसाने की हिमायत में, 2006 में आई मिरर ऑफ ब्यूटी (कई चांद थे सर-ए-आसमान) और 2014 में लिखी गई द सन रोज फ्रॉम द अर्थ खास हैं। 1996 में उन्हें सरस्वती सम्मान भी मिला था।

उर्दू के मशहूर शायर शम्सुर रहमान फारूकी का जन्म 30 सितंबर 1935 को हुआ था। 85 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। (फाइल फोटो)

उर्दू के मशहूर शायर शम्सुर रहमान फारूकी का जन्म 30 सितंबर 1935 को हुआ था। 85 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। (फाइल फोटो)

78% एक्टिव केस सिर्फ 10 राज्यों में
देश में अब लगभग 2.80 लाख संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इनमें से 78% मामले सिर्फ 10 राज्यों में हैं। इनमें केरल (60,157), महाराष्ट्र (54,891), उत्तर प्रदेश (16,299), पश्चिम बंगाल (15,193), छत्तीसगढ़ (15,153), कर्नाटक (13,610), राजस्थान (11,671), गुजरात (10,741), मध्यप्रदेश (10,676) और तमिलनाडु (9,217) शामिल हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • केरल के सबरीमाला मंदिर में इस साल कोरोना महामारी में हुए लॉकडाउन के कारण सिर्फ 9.09 करोड़ रुपए का चढ़ावा आया। बीते 39 दिनों में यहां सिर्फ 71 हजार 706 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पिछले साल 156.60 करोड़ रुपए चढ़ावा आया था।
  • ओडिशा के भुवनेश्वर में हाल ही में ब्रिटेन से लौटा एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसके स्वाब का सैम्पल पुणे के वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट भेजा गया है, ताकि पता लगाया जा सके कि वह ब्रिटेन में मिले कोरोना के दो नए स्ट्रेन से संक्रमित तो नहीं है। भुवनेश्वर के म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने यह जानकारी दी है।
  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि ब्रिटेन से गोवा आने वालों को निगेटिव रिपोर्ट आने पर भी कुछ दिन आइसोलेशन में रखा जाएगा।
  • कर्नाटक में ब्रिटेन से लौटे 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वे नए स्ट्रेन से संक्रमित हैं या नहीं इसका पता लगाने के लिए उनके सैम्पल रिसर्च सेंटर भेजे गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
  • असम में भी ब्रिटेन से लौटा एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसका सैम्पल जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है। स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी।
  • सरकार के मुताबिक, देश में कोरोना वैक्सीन के रोल-आउट के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लक्षद्वीप छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 7000 से अधिक डिस्ट्रिक्ट लेवल ट्रेनी के साथ ट्रेनिंग पूरी की गई। लक्षद्वीप में 29 दिसंबर को ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • वैक्सीनेशन के लिए सरकार चार राज्यों आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात और पंजाब में अगले हफ्ते कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन की योजना बना रही है। यहां वैक्सीनेशन शुरू करने के लिए तरीकों की जांच की जाएगी। इन राज्यों के दो जिलों लुधियाना और शहीद भगत सिंह नगर में वैक्सीन का ड्राई रन ट्रायल किया जाएगा। दोनों जिलों में 5-5 जगहों पर 28 और 29 दिसंबर को वैक्सीनेशन ड्राइव का ट्रायल होगा।
  • पंजाब में शहीदी सभा मनाने के लिए 25 से 27 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू हटाया गया है। इससे पहले राज्य सरकार ने 5 जनवरी तक राज्य में नाइट कर्फ्यू लगा दिया था।
  • ब्रिटेन में कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन मिलने की वजह से केंद्र ने वहां जाने वाली वंदे भारत फ्लाइट्स पर भी कुछ समय के लिए रोक लगा दी है। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हमने फ्रंट लाइन वर्कर्स और हेल्थ केयर वर्कर्स समेत 51 लाख लोगों की लिस्ट तैयार कर ली है, जिन्हें पहले फेज में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। दो डोज के हिसाब से दिल्ली में पहले फेज के वैक्सीनेशन के लिए एक करोड़ दो लाख वैक्सीन की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास 74 लाख डोज स्टोर करने के इंतजाम हैं, जिसे हम अगले एक हफ्ते में बढ़ाकर 1.15 करोड़ करने जा रहे हैं।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

यहां शुक्रवार को 758 नए मरीज मिले। 1370 लोग ठीक हुए और 30 की मौत हो गई। यहां अब तक 6.21 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 6.03 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 10 हजार 414 की मौत हो चुकी है, जबकि 7267 का इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
यहां शुक्रवार को 1031 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1234 संक्रमित ठीक हुए और 12 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.36 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.22 लाख ठीक हो चुक, 3536 की मौत हुई और 10 हजार 461 का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
यहां शुक्रवार को 910 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। 1114 ठीक हुए और छह की मौत हो गई। अब तक कुल 2.40 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 2.25 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 4268 मरीजों ने इस महामारी से जान गंवाई है, जबकि 10 हजार 531 का इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
यहां शुक्रवार को 1023 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 987 मरीज ठीक हुए और सात की मौत हो गई। राज्य में अब तक 3.03 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 2.89 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 2657 संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 हजार 700 का इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 3431 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 1427 मरीज ठीक हुए और 71 की मौत हो गई। यहां अब तक 19.13 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 18.06 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 49 हजार 129 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब 56 हजार 823 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *