Narendra Modi | Bihar Election Result 2020; PM Narendra Modi Addresses Party Workers After Bharatiya Janata Party Huge Win In Bihar | मोदी बोले- लोकतंत्र के प्रति हम भारतीयों जैसी आस्था की मिसाल पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलती

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Narendra Modi | Bihar Election Result 2020; PM Narendra Modi Addresses Party Workers After Bharatiya Janata Party Huge Win In Bihar

पटना3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार में मिली जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी। उन्होंने कहा- महान देश की महान जनता का धन्यवाद करता हूं।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को 74 सीटें मिली हैं। इस जीत से पार्टी गदगद है। बुधवार शाम दिल्ली के भाजपा मुख्यालय से प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ”मैं आज आभार व्यक्त करता हूं। महान देश की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मैं आज धन्यवाद अर्पित करता हूं देश के कोटि-कोटि नागरिकों का। धन्यवाद इसलिए नहीं कि उन्होंने चुनावों में भाजपा को इतनी बड़ी सफलता दी।

इसके लिए तो वो हकदार हैं ही। धन्यवाद इसलिए, क्योंकि लोकतंत्र के इस महान पर्व को हम सभी ने मिलकर बहुत उत्साह से मनाया है। चुनाव भले ही कुछ सीटों पर हुआ हो, कुछ क्षेत्रों में हुआ हो, लेकिन कल सुबह से लेकर देर रात तक पूरे देश की नजरें टीवी पर थीं। ट्विटर पर थीं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर थीं। लोकतंत्र के प्रति हम भारतीयों की जो आस्था है, उसकी मिसाल, पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलती।”

मोदी के संबोधन की मुख्य बातेंः

  • कोरोना के संकटकाल में ये चुनाव करवाना आसान नहीं था, लेकिन हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं इतनी सशक्त और पारदर्शी हैं कि उन्होंने इतना बड़ा चुनाव करवाकर दुनिया को भी भारत की ताकत का अहसास करवाया। इन चुनाव में भाजपा को और एनडीए को अपार जनसमर्थन मिला है। इसके लिए भाजपा और एनडीए के लाखों कार्यकर्ता भाइयों-बहनों को जितनी बधाई दूं, उतनी कम है।
  • मैं हर कार्यकर्ता और उनके परिवारजनों को हृदय से बधाई देता हूं। ये चुनावी नतीजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की कुशलता और प्रभावी रणनीति का ही परिणाम है। नड्डा जी को जितनी बधाई दें, कम है। नड्डा जी आगे बढ़ो, हम साथ हैं।
  • कल जो नतीजे आए, उसका निहितार्थ बहुत गहरा है। उसके मायने बहुत बड़े हैं। लोकसभा चुनाव में जो नतीजे आए थे, ये उसका और व्यापक विस्तार है। भाजपा पूर्व में जीती मणिपुर में कमल का झंडा फहरा दिया। सुदूर पश्चिम में कच्छ के रेगिस्तान में गुजरात की सभी की सभी सीटें जीत लीं। भाजपा को यूपी और मध्य प्रदेश में विजय प्राप्त हुई और भाजपा को दक्षिण में कर्नाटक और तेलंगाना में भी सफलता मिली।
  • इन दिनों तो केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव हुआ। लद्दाख, दीव दमन में भी भाजपा की जय-जयकार हो गई। भाजपा ही एकमात्र ऐसी राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है, जिसका परचम देश के नागरिकों ने ही पूरे देश में फहराया है। आप याद कीजिए कि कभी हम 2 सीटों तक थे और दो कमरों से पार्टी चला करती थी और आज हिंदुस्तान के हर कोने में है।
  • भारत के लोग 21वीं सदी के भारत के नागरिक बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं। अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा। हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है। इस देश के लिए काम करो, देश के काम से मतलब रखो। कल जो नतीजे आए, उन्होंने साबित कर दिया है कि आप काम करेंगे तो लोगों से आपको भरपूर आशीर्वाद भी मिलेगा।
  • आप खुद को समर्पित करेंगे, 24 घंटे देश के विकास के बारे में सोचेंगे, कुछ नया करने की कोशिश करेंगे तो आपको नतीजे भी मिलेंगे। देश की जनता आपकी मेहनत को देख रही है। आपकी तपस्या को देख रही है। आपकी नीयत को देख रही है इसलिए चुनाव के समय बिना किसी भ्रम में पड़े जनता-जनार्दन आपको कठिनाई के बीच भी घर से निकलकर देकर आती है।

नड्डा बोले- मोदी जी के प्रयास नई दिशा देने वाले

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ”मोदी जी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए जो अथक प्रयास किया है, वो देश को नई दिशा देने वाला है। बिहार का चुनाव जो हुआ, वो केवल बिहार का नहीं था। ये लद्दाख से लेकर तेलंगाना जैसे प्रदेशों के उपचुनाव थे। ये गुजराज, मध्य प्रदेश से लेकर मणिपुर के उपचुनाव थे। इन चुनावों में जिस तरह की जीत भारत की जनता ने दिया है, उसके लिए कोटि-कोटि धन्यवाद।”

मोदी के संबोधन के बाद भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के संबोधन के बाद भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होगी। इसमें बिहार में सरकार बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा हो सकती है। बैठक में बिहार से नित्यानंद राय, संजय जायसवाल, गिरिराज सिंह, भूपेंद्र यादव और देवेंद्र फडनवीस शामिल हो सकते हैं। जदयू को मात्र 43 सीट आई है। नतीजों के बाद सीएम के नाम को लेकर भी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में चर्चा हो सकती है।

जश्न के बीच सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए कार्यकर्ता।

जश्न के बीच सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए कार्यकर्ता।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *