BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: November 11 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | बाजार की बढ़त 8वें दिन थमी; RIL में 3% की गिरावट के चलते सेंसेक्स दिन के टॉप से 540 अंक फिसला

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: November 11 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 166 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है
  • कल सेंसेक्स 680 अंक ऊपर 43,277 पर और निफ्टी 170 अंक ऊपर 12,631 पर बंद हुआ था

आज 8वें कारोबारी दिन बाजार की बढ़त को ब्रेक लग गया है। सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से 540 अंक नीचे 43,168.08 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की गिरावट को रिलायंस का शेयर लीड कर रहा है। निफ्टी भी हल्की बढ़त के साथ 12,631 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, एक समय सेंसेक्स ने 43,708.47 स्तर को भी टच किया था, जो इंडेक्स का सर्वोच्च स्तर है। बाजार में FMCG और बैंकिंग शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में इंडसइंड बैंक का शेयर 7% नीचे कारोबार कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3% नीचे कारोबार कर रहा है। टाइटन का शेयर भी 2% नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि टाटा स्टील, हीरो मोटोकॉर्प और डॉ. रेड्डीज के शेयर 3-3 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। हिंडाल्को के शेयर भी 4% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। सिप्ला का शेयर भी 2 फीसदी ऊपर है। सुबह सेंसेक्स 166.41 अंक ऊपर 43,444.06 पर और निफ्टी 49.50 अंक ऊपर 12,680.60 पर खुला था।

इन शेयरों पर रहेगी नजर

1. तिमाही नतीजे – बुधवार को अशोका बिल्डकॉन, कोल इंडिया, मिधानी, आई बुल हाउसिंग फाइनेंस, आईटीआई, इंद्रप्रस्थ गैस, गोदरेज इंडस्ट्रीज और अन्य अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।

2. NMDC – कंपनी का मुनाफा दूसरी तिमाही में 10% बढ़कर 772.53 करोड़ रुपए रहा।

3. महिंद्रा एंड महिंद्रा – कंपनी ने मंगलवार को कहा कि इस कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 88 फीसदी घटकर 162 करोड़ रुपए पर आ गया।

4. गेल – सितंबर तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड शुद्ध लाभ 8.5 फीसदी घटकर 1,068.16 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,167.58 करोड़ रुपए या 2.59 रुपए प्रति शेयर था। कंपनी का टर्नओवर 23.7 फीसदी घटकर 14,104.80 करोड़ रुपए रहा।

5. टाटा पावर – कंपनी का मुनाफा 10% बढ़कर 371 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का रेवेन्यू भी 15% बढ़कर 8,413 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 7,329 करोड़ रुपए रहा था।

एशियाई बाजारों का हाल

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 476 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ 26,316.50 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 3,363.07 पर कारोबार कर रहा है।

मंगलवार को बाजार में रिकॉर्ड तेजी

कोरोना वैक्सीन की खबर से मंगलवार को बाजार लगातार सातवें दिन रिकॉर्ड बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल BSE सेंसेक्स 680.22 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 43,277.65 पर बंद हुआ था। हालांकि, यह एक समय 43 हजार 316 के स्तर तक भी चला गया था। निफ्टी भी पहली बार 12,631.10 स्तर पर बंद हुआ था।

बाजार की तेजी को बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। बैंक इंडेक्स 1071 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली और इंडेक्स 841 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल बजाज फाइनेंस का शेयर 9% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि टेक महिंद्रा, सिप्ला और टेक महिंद्रा के शेयर 5-5 फीसदी नीचे बंद हुए थे।

दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी

मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.90% की बढ़त के साथ 262.95 अंक ऊपर 29,420.90 पर बंद हुआ था। जबकि, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.14% की गिरावट के साथ 4.97 पॉइंट नीचे 3,545.53 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 1.74% की गिरावट के साथ 206.10 अंक नीचे 11,624.30 पर बंद हुआ था।

हालांकि, कल यूरोपियन मार्केट में तेजी देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.79% ऊपर 6,296.85 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स 1.55% की बढ़त के साथ 5,418.97 पर बंद हुआ था। मंगलवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 0.51% ऊपर 13,163.10 पर बंद हुआ था।

12:29 PM BSE सेंसेक्स 100.41 अंक नीचे 43,177.24 पर और निफ्टी 6.45 अंक नीचे 12,624.65 पर कारोबार कर रहा है।

11:24 AM BSE सेंसेक्स 147.06 अंक नीचे 43,130.59 पर और निफ्टी 32.30 अंक नीचे 12,598.80 पर कारोबार कर रहा है।

10:51 AM BSE पावर इंडेक्स में शामिल 14 कंपनियों में से 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि अदानी ट्रांसमिशन और एनएचपीसी के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

10:41 AM BSE मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में से आठ कंपनियों के शेयर बढ़त और दो के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

09:58 AM निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.75% की बढ़त है। इंडेक्स में बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स -एनएसई

सोर्स -एनएसई

09:55 AM सेंसेक्स 402.65 अंक ऊपर 43,680.30 पर और निफ्टी 130.65 अंक ऊपर 12,761.75 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:30 AM बैंकेक्स इंडेक्स में शामिल 10 में से आठ के शेयर बढ़त और दो के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में कोटक बैंक का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:28 AM BSE सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि छह कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स - बीएसई

सोर्स – बीएसई

09:15 AM BSE सेंसेक्स 166.41 अंक ऊपर 43,444.06 पर और निफ्टी 49.50 अंक ऊपर 12,680.60 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *