Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News | वुहान जाने वाली वंदे भारत फ्लाइट में 19 पैसेंजर्स संक्रमित; देश में 2 महीने में एक्टिव केस 14% घटे

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली2 मिनट पहले

कोरोना संकट के बीच, भारत से चीन के वुहान शहर गई फ्लाइट में 19 पैसेंजर्स कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 30 अक्टूबर को ये फ्लाइट वंदे भारत मिशन के तहत गई थी। फ्लाइट में सवार कुल 277 में से 39 यात्रियों में एंटीबॉडी भी पाई गई। ऐसे में सभी 58 यात्रियों कोविड-19 अस्पतालों और क्वारैंटाइन में भेज दिया गया है। बाकी सभी यात्रियों को 14 दिन तक अलग-अलग होटल में रखा जाएगा।

उधर, देश में कोरोना के एक्टिव केस (ऐसे मरीजों की संख्या जिनका इलाज चल रहा है) घटकर 5 लाख 56 हजार 695 रह गए हैं। यह कुल संक्रमितों का 6.86% है। दो महीनों से इनमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 1 सितंबर को देश में 21.16% एक्टिव केस थे।

राज्यवार आंकड़ों को देखें तो अभी सबसे ज्यादा 22.47% एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। हालांकि इसमें भी लगातार गिरावट हो रही है। दूसरे नंबर पर केरल है जहां, 15.57% और फिर कर्नाटक में 9.08% मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। सबसे कम दादर और नागर हवेली, अंडमान-निकोबार और सिक्किम में एक्टिव केस हैं। इसी तरह मौत के आंकड़ों में भी कमी देखी गई है। सितंबर की शुरुआत में रोजाना करीब 1 हजार मौतें हो रही थीं, यह आंकड़ा अब 500 से कम हो गया है।

मरीजों का आंकड़ा 82.42 लाख हुआ

इस बीच, देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 82 लाख के पार हो गया है। अब तक 82 लाख 55 हजार 428 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 75 लाख 77 हजार 905 लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 22 हजार 891 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना अपडेट्स

  • गुजरात के राजकोट और जामनगर में कोरोना के मामले कम बताने के लिए पॉजिटिव मरीजों को भी निगेटिव बताने का खेल सामने आया है। दैनिक भास्कर ने सबूतों के साथ इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। इसके मुताबिक, राजकोट-जामनगर में रेपिड किट से किए एक 3.5 लाख टेस्ट के रिकॉर्ड को क्रॉस चेक किया और उसमें से कई मरीजों से फोन पर बात की तो पता चला वो संक्रमित हैं।
  • राजस्थान सरकार ने रविवार को लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक, 30 नवंबर तक राज्य में स्वीमिंग पूल, सिनेमा हॉल, थिएटर्स, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेनमेंट पार्क के खुलने पर रोक बरकरार रहेगी। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर भी प्रतिबंध लगा रहेगा।
  • राजस्थान की नई लॉकडाउन गाइडलाइन के मुताबिक, 16 नवंबर तक राज्य में सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग क्लासेज बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।
  • शूटिंग रेंज के नेशनल कैंप में एक एथलीट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के मुताबिक कैंप में ओलंपिक कोर ग्रुप के लिए ट्रेनिंग चल रही थी।
  • कन्नड़ एक्टर दर्शन के खिलाफ कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज हुई है। आर आर नगर विधानसभा क्षेत्र में वह चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।

टेस्टिंग का आंकड़ा 11 करोड़ के पार

देश में कोरोना के नए मामलों में कमी आ रही है। टेस्टिंग का आंकड़ा 11 करोड़ के पार हो गया है। इस बार एक करोड़ टेस्टिंग पर सिर्फ 4.70 लाख मरीज मिले हैं, जो सबसे कम हैं। एक से दो करोड़ टेस्टिंग के बीच 10.84 लाख मरीज मिले थे, जो सबसे ज्यादा थे। 16 सितंबर को टेस्टिंग का आंकड़ा छह करोड़ पर पहुंचा था। पांच से छह करोड़ टेस्टिंग के बीच 8.39 लाख मरीज मिले थे, इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट आ रही है।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में सोमवार को कोरोना के 635 नए मरीज मिले। 868 लोग रिकवर हुए और 7 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 72 हजार 717 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8298 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 61 हजार 454 लोग ठीक भी हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2965 मरीजों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान
24 घंटे में 1754 नए केस मिले। 1591 लोग रिकवर हुए और 10 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 98 हजार 747 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15 हजार 255 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 81 हजार 575 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1917 मरीजों की मौत हो चुकी है।

3. बिहार
पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में 777 लोग संक्रमित पाए गए। 1195 लोग रिकवर हुए और 7 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 17 हजार 541 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7437 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 9 हजार 6 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1097 हो गई है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में टेस्टिंग का आंकड़ा 90.2 लाख हो गया है। इनमें 16 लाख 83 हजार 775 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले 24 घंटे के अंदर 5369 नए मरीज मिले। अब तक 15 लाख 14 हजार 79 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 25 हजार 109 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा राज्य में 44 हजार 24 हो गया है।

5. उत्तरप्रदेश
रविवार को राज्य में 1969 नए केस मिले। 2388 लोग रिकवर हुए और 26 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 83 हजार 832 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 4 लाख 53 हजार 458 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अभी 23 हजार 323 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 7 हजार 51 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *