Bhopal (Madhya Pradesh) Monsoon Rains News | With 91 MM, Bhopal In Madhya Pradesh Records Highest Rainfall Record In 20 Hours | भोपाल में एक दिन में 91.6 मिमी बारिश; अब तक 167.3 मिमी पानी बरस चुका, 7 साल पहले के 166.7 मिमी के रिकॉर्ड को तोड़ा

  • सुबह से धूप, शाम को फिर तेज बारिश की चेतावनी, प्रदेश में अन्य जगह भी गरज-मचक की संभावना
  • प्रदेश के सिंगरौली में सबसे ज्यादा 152.6 बारिश हुई, भोपाल से सटे जिलों में मानसून ज्यादा सक्रिय

दैनिक भास्कर

Jun 18, 2020, 02:22 PM IST

भोपाल. भोपाल में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 91.6 मिमी पानी गिर गया। इस सीजन में राजधानी में अब तक 167.3 मिमी बारिश हो चुकी है। इससे पहले वर्ष 2013 में सीजन में सबसे ज्यादा 166.7 मिमी बारिश हुई थी। बुधवार शाम बारिश के बाद गुरुवार सुबह से धूप निकलने से उमस बढ़ गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साह ने बताया कि उमस बढ़ने से देर शाम को एक बार भोपाल में पानी गिर सकता है। इसके अलावा रायसेन, सीहोर और भोपाल से लगे जिलों में ज्यादा बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 

बुधवार रात 8:30 बजे बिजली चमकने से रोशनी फैल गई। यह दृश्य भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे का है। फोटो- अनिल दीक्षित

50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं 
भोपाल में बुधवार शाम 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार हवाएं चलने से शहर में कई जगह बिजली चली गई, तो कई पेड़ और पोल गिर गए। रात को कई इलाकों में बारिश का पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुरुआती डेढ़ घंटे में ही भोपाल में 15 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी थी। इसके बाद रात को रुक-रुककर पानी गिरता रहा। इस इस सीजन में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इधर, बैरागढ़ में रात को 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। 

बारिश होने पर भोपाल के रोशनपुरा चौराहा पर युवक भीगते हुए सड़क पार करता। बारिश के कारण कई जगह ट्रैफिक जाम भी हो गए l 

प्रदेश में कम रहेगी अभी बारिश
मौसम विभाग ने जबलपुर, होशंगाबाद और इंदौर में बारिश की संभावना बताई है। प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि, अभी भोपाल और उसके आसपास के जिलों में अधिक बारिश की संभावना है। इधर, प्रदेश में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 152.6 मिमी बारिश हुई। इसके बाद भोपाल में 91.6 मिमी, नरसिंहगढ़ में 90 मिमी, सीहोर में 78.2 मिमी और विदिशा में 60.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *