विश्व कप हॉकी के शानदार प्रबंधन से सीएम गदगद

विश्व कप हॉकी के शानदार प्रबंधन से सीएम गदगद
इडको चेयरमैन व डायरेक्टर,डीएम,एडीएम, एसपी सम्मानित


राउरकेला:राउरकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम में विश्व कप हॉकी की मेजबानी का शानदार प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी प्रबंधन से जुड़े रहे इडको चेयरमैन व डायरेक्टर,डीएम,एडीएम, एसपी को सम्मानित कर उनकी पीठ थपथपाई।13 से 29 जनवरी के बीच भुवनेश्वर और राउरकेला शहर में आयोजित हुआ हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण शानदार रहा।
यह एक बड़ी सफलता थी जिसने ओडिशा की प्रतिबद्धता और खेल के साथ-साथ विशेष रूप से हॉकी के प्रति लोगों के जुनून को मजबूत किया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 15 फरवरी को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में आयोजन समिति के सदस्यों, विभिन्न विभागों और एजेंसियों के प्रमुखों और अधिकारियों को हॉकी विश्व कप के सुचारू और सफल आयोजन में शामिल होने के लिए सम्मानित किया। सीएम द्वारा उन्हें प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ-साथ विश्व कप की प्रतिकृति ट्रॉफी प्रदान की गई।


मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि ‘शानदार विश्व कप की मेजबानी के लिए राज्य को वैश्विक सराहना मिली है।इसी क्रम में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सुंदरगढ़ जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। चैंपियनशिप के मैच बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले गये। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसके सफल आयोजन का श्रेय इन्हे दिया।सीएम नवीन पटनायक ने इडको के चेयरमैन हेमंत शर्मा और इडको क डायरेक्टर भूपिंदर सिंह पुनिया, सुंदरगढ़ के डीएम डॉ पराग हर्षद गवली, राउरकेला के एडीएम डॉ शुभंकर महापात्र औरएसपी मुकेश कुमार भामू को हॉकी विश्व कप के दौरान उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *