Daughter of Congress leader DK Shivakumar marries son of CCD founder VG Siddharth | कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष DK शिवकुमार की बेटी ने बीजेपी नेता SM कृष्णा के नाती से शादी की

  • Hindi News
  • National
  • Daughter Of Congress Leader DK Shivakumar Marries Son Of CCD Founder VG Siddharth

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बेंगलुरु3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बेंगलुरु के एक होटल में रविवार को ऐश्वर्या और अमर्त्य ​​​​​​​हेगड़े एक-दूजे के हो गए। - Dainik Bhaskar

बेंगलुरु के एक होटल में रविवार को ऐश्वर्या और अमर्त्य ​​​​​​​हेगड़े एक-दूजे के हो गए।

कांग्रेस के दिग्गज नेता DK शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या वैलेंटाइन डे के दिन कैफे कॉफी डे (CCD) के संस्थापक VG सिद्धार्थ के बेटे अमर्त्य के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। अमर्त्य के नाना SM कृष्णा भाजपा के नेता हैं। बेंगलुरु के एक होटल में रविवार को ऐश्वर्या और अमर्त्य हेगड़े एक-दूजे के हो गए।

दोनों की सगाई नवंबर 2020 में हुई थी। इसमें कर्नाटक के CM बीएस येदियुरप्पा समेत कई हस्तियां पहुंची थीं। इस कार्यक्रम में सियासत में धुर विरोधी येदियुरप्पा और शिवकुमार की फोटो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

शादी में कर्नाटक के पूर्व CM एचडी कुमारस्वामी समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।

शादी में कर्नाटक के पूर्व CM एचडी कुमारस्वामी समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।

अमर्त्य के पिता ने रखी थी सबसे बड़ी कॉफी चेन की नींव
अमर्त्य के पिता सिद्धार्थ ने 1996 में बेंगलुरु से CCD नाम के कैफे की शुरुआत की थी। आज 1700 से ज्यादा कैफे के साथ यह देश की सबसे बड़ी कॉफी शॉप चेन है। देश के 247 शहरों में इसकी मौजूदगी हैं। सिद्धार्थ ने अगस्त 2019 में आत्महत्या कर ली थी। उनका शव मेंगलुरु में नेत्रावती नदी के पास मिला था। चर्चा थी कि वे कर्ज को लेकर दबाव में थे।

विवाह समारोह में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के सांसद दिग्विजय सिंह और कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया भी पहुंचे।

विवाह समारोह में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के सांसद दिग्विजय सिंह और कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया भी पहुंचे।

दोनों परिवारों का राजनीतिक बैकग्राउंड
डीके शिवकुमार इस समय कर्नाटक में कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। उन्हें कांग्रेस का संकटमोचक भी कहा जाता है। वहीं, अमर्त्य के नाना SM कृष्णा मनमोहन सिंह की सरकार में 2009 से 2012 तक विदेश मंत्री रह चुके हैं। दशकों तक कांग्रेस में रहने के बाद 2017 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

अमर्त्य के नाना SM कृष्णा मनमोहन सिंह सरकार में 2009 से 2012 तक विदेश मंत्री रह चुके हैं।

अमर्त्य के नाना SM कृष्णा मनमोहन सिंह सरकार में 2009 से 2012 तक विदेश मंत्री रह चुके हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई थी ऐश्वर्या से पूछताछ
ED ने पिछले साल डीके शिवकुमार को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया था। उस दौरान उनकी बेटी ऐश्वर्या से भी पूछताछ हुई थी। शिवकुमार पर आरोप था कि उन्होंने बेटी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति में निवेश किया हुआ है।

चुनाव के दौरान दिए हलफनामे में डीके शिवकुमार ने अपनी बेटी के नाम 108 करोड़ की सम्पत्ति होने की जानकारी दी थी। उन्होंने खुद के पास 618 करोड़ की सम्पत्ति बताई थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *