राउरकेला।
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर 14 सितंबर 2026, सोमवार को राउरकेला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (RCCI) के चैंबर भवन स्थित गणेश मंदिर में सामूहिक पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में चैंबर के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, आमंत्रित सदस्यों एवं कार्यालय कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के माध्यम से भगवान श्री गणेश से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।
RCCI पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लिया पूजा में हिस्सा

कार्यक्रम में RCCI के वर्तमान अध्यक्ष श्री मलय मंडल, पूर्व अध्यक्ष श्री शुभ पटनायक, साधारण सचिव श्री विश्वनाथ दे, उपाध्यक्ष श्री मनीष मोदी एवं श्री राजेश गर्ग, एडमिन एवं पीआर सचिव श्री संदीप गौतम, कोषाध्यक्ष श्री गुरिंदर सिंह, आईटी सचिव श्री प्रमोद कुमार नतुल्या, रेलवे को-ऑर्डिनेशन सचिव श्री नेमू जैन, सेल को-ऑर्डिनेशन सचिव श्री प्रदीप कुमार दास, माइनिंग एंड मिनरल इंडस्ट्रीज सचिव श्री राजेश अग्रवाल तथा एजेंसी एंड डिस्ट्रिब्यूशन सचिव श्री सुनील अग्रवाल उपस्थित रहे।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य श्री अंबुज नायर एवं श्री जे.एस. छाबड़ा ने भी पूजा एवं हवन में सहभागिता की।
आमंत्रित सदस्यों में श्री गुरमीत सिंह, श्री श्रवण पारिक एवं श्रीधर मल्लिक सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें :
डिजिटल दुनिया में आपका भरोसेमंद साथी

कार्यालय कर्मचारियों ने भी लिया हिस्सा
धार्मिक आयोजन में RCCI के कार्यालय प्रबंधक श्री राकेश कुमार पिल्लै, शिलू, मनोज, पुष्पा, सुरक्षा गार्ड एवं अन्य कार्यालय कर्मचारियों ने भी श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। सभी ने भगवान श्री गणेश से चैंबर के सदस्यों, व्यापार एवं उद्योग जगत तथा राउरकेला के नागरिकों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
🙏 भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का संचार करें।


GIPHY App Key not set. Please check settings