बॉलीवुड के फेमस निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा  के फैंस के लिए शॉकिंग खबर

Choreographer Remo D’Souza Heart Attack :

बॉलीवुड के फेमस निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा  के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आई है। हाल ही में रेमो डिसूजा  को हार्ट अटैक आया हैl जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रेमो की पत्नी लिज डिजूसा उनके साथ इस वक्त अस्पताल में मौजू्द हैं। Media Reports के मुताबिक रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया है। फिलहाल, रेमो डिसूजा का कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा हैl

छोटी उम्र में ही रेमो ने डांस को अपना करियर बना लिया था। रेमो डिसूजा  ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में गानों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। कोरियोग्राफ  से डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा ने कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ थीl जो काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। रेमो डिसूजा कई रियलिटी शो भी जज कर चुके हैंl जिसके बाद उन्हें घर-घर में एक नई पहचान मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *