Donald Trump Joe Biden | US Election Results Latest News, Donald Trump Joe Biden Election Day 2020 Live | डेमोक्रेट्स को 224 और रिपब्लिकंस को 213 इलेक्टोरल वोट्स; ट्रम्प की फ्लोरिडा में जीत तय, एरिजोना में बाइडेन आगे

  • Hindi News
  • International
  • Donald Trump Joe Biden | US Election Results Latest News, Donald Trump Joe Biden Election Day 2020 Live

वॉशिंगटन12 मिनट पहले

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अब तक की गिनती में बाइडेन को 224, जबकि ट्रम्प को 213 इलेक्टर्स वोट मिल चुके हैं। खास बात है कि फ्लोरिडा में ट्रम्प जीत गए हैं। कहा जाता है कि इस स्विंग स्टेट में जो जीतता है वही व्हाइट हाउस पहुंचता है। 100 साल का इतिहास यही कहता है। आयोवा में बाइडेन आगे हैं।

ट्रम्प-बाइडेन के दावे

इस बीच बिडेन ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जहां अभी हम खड़े हैं, उससे काफी खुश हूं। विस्कॉन्सिन और मिशिगन से मिल रही खबरें अच्छा फील करा रही हैं। जब तक हर बैलट की गिनती नहीं हो जाती, तब तक चुनाव खत्म नहीं होगा।

वहीं ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘हम ऊंचाई पर जा रहे हैं, लेकिन वे (डेमोक्रेट्स) जनमत पर डाका डालने की कोशिश कर रहे हैं। हम ऐसा किसी हालत में नहीं होने देंगे। एक बार जब मतदान खत्म हो गया तो कोई वोट नहीं डाल सकता।’ ट्रम्प ने यह भी कहा कि वे भी लोगों को संबोधित करेंगे।

LIVE UPDATES : अपडेट्स

  • न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, सीनेट में अब तक डेमोक्रेट्स को 45 जबकि रिपब्लिकन्स को 44 सीटें मिली हैं। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेट्स को 118 जबकि रिपबल्किन्स 140 सीटें मिली हैं।
  • 72 साल बाद एरिजोना डेमोक्रेट्स का : CNN के मुताबिक, इस बार रिपब्लिकन्स के गढ़ कहे जाने वाले एरिजोना में डेमोक्रेट्स ने सेंध लगा दी है। यहां बाइडेन खासी बढ़त हासिल कर चुके हैं। एरिजोना में इस उलटफेर की बड़ी वजह लैटिन लोग बताए जा रहे हैं। ट्रम्प इनको घुसपैठिया बताते आए हैं। वहीं, बाइडेन ने इनका समर्थन किया। नतीजा सामने है। 2016 में ट्रम्प ने यहां 3% ज्यादा वोट हासिल किए थे। इस बार इतने ही मतों से पीछे हैं।
नतीजे आने शुरू हुए और जैसे-जैसे ये सिलसिला आगे बढ़ा तो इसके साथ बाइडेन समर्थकों का जोश भी बढ़ता गया। फोटो डेलावेयर में डेमोक्रेट कैंडिडेट जो बाइडेन के कैम्पेन हाउस चेस सेंटर (डेलावेयर) का है। यहां उनके समर्थकों ने कार रैली निकाली।

नतीजे आने शुरू हुए और जैसे-जैसे ये सिलसिला आगे बढ़ा तो इसके साथ बाइडेन समर्थकों का जोश भी बढ़ता गया। फोटो डेलावेयर में डेमोक्रेट कैंडिडेट जो बाइडेन के कैम्पेन हाउस चेस सेंटर (डेलावेयर) का है। यहां उनके समर्थकों ने कार रैली निकाली।

  • NYT के मुताबिक, कैलिफोर्निया के अलावा ओरेगन, इदाहो और वॉशिंगटन स्टेट में कांटे की टक्कर है। ट्रम्प ने कहा था कि वे इस बार इदाहो और ओरेगन में सीधी जीत दर्ज करेंगे।
  • पहली ट्रांसजेंडर स्टेट सीनेटर: जो बाइडेन के होम स्टेट डेलावेयर से सारा मैक्ब्रि़ड स्टेट सीनेटर का चुनाव जीत चुकी हैं। वे अमेरिकी इतिहास की पहली ट्रांसजेंडर हैं जो स्टेट सीनेट के लिए चुनी गई हैं।
  • CNN की पॉलिटिकल एनालिस्ट डाना बैश के मुताबिक, फ्लोरिडा और पेन्सिलवेनिया में मुकाबला काफी कांटे का है। इससे यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि फिलहाल, पूरे देश की भी यही तस्वीर होने जा रही है। डेमोक्रेट्स को लैंडस्लाइड विक्ट्री की उम्मीद थी। फिलहाल ही सही ट्रम्प ने उस पर पानी फेर दिया है।
  • सीनेट की बात कर लेते हैं। अब तक 43 सीटों पर डेमोक्रेट जबकि 38 रिपब्लिकन आगे हैं। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेट 53 और रिपब्लिकन 79 सीटों पर आगे हैं।
  • न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, एक रोचक आंकड़ा सामने आ रहा है। 2016 में जिन लोगों ने वोट नहीं किया था, या जिन्होंने पिछले चुनाव में थर्ड पार्टी को वोट दिया था। इन दोनों ने इस बार बाइडेन को वोट दिया है।
  • डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर मिच मैक्डोनेल ने पार्टी नेताओं से कहा- अगर हम जीतते हैं इसे बड़े दिल और विनम्रता से स्वीकार करें। अगर आप गलत बातें कहते हैं, नस्लवादी बातें करते हैं तो देश में हिंसा भड़क सकती है।
  • व्हाइट हाउस के पास ड्राइव पर रोक लगाई गई। यूएसए टुडे के मुताबिक, व्हाइट हाउस के करीब नेशनल गार्ड्स तैनात किए जा चुके हैं।
बुधवार तड़के न्यू हैम्पशायर के विंडहैम में वोटिंग करतीं दो महिलाएं। यहां वोटिंग के लिए मास्क मेंडेटरी था।

बुधवार तड़के न्यू हैम्पशायर के विंडहैम में वोटिंग करतीं दो महिलाएं। यहां वोटिंग के लिए मास्क मेंडेटरी था।

  • फ्लोरिडा जीतने वाला ही व्हाइट हाउस पहुंचता है। यहां 80% वोटों की गिनती हो चुकी है। 50 फीसदी पॉपुलर वोट्स ट्रम्प को मिले हैं। ये पिछली बार से ज्यादा है।
  • न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, पिछले आधे घंटे में ट्रम्प ने 6 इलेक्टोरल सीट्स पर कब्जा किया है।
पेन्सिलवेनिया के चेस्टर काउंटी में इलेक्शन वर्कर क्रिस्टीना स्लेडेक पोस्टल और एब्सेंटी बैलट काउंट करती हुईं।

पेन्सिलवेनिया के चेस्टर काउंटी में इलेक्शन वर्कर क्रिस्टीना स्लेडेक पोस्टल और एब्सेंटी बैलट काउंट करती हुईं।

  • बाइडेन केंटुकी में 52.3% वोट हासिल कर चुके हैं। यहां ट्रम्प को 45.3% मिल चुके हैं।
  • CNN के मुताबिक, इंडियाना में ट्रम्प जीत के बिल्कुल करीब हैं। यहां कुल 11 इलेक्टोरल वोट हैं। 2016 में भी यहां ट्रम्प ने ही जीत हासिल की थी।
  • ट्रम्प रिलेक्स दिखाई दे रहे हैं। वे इस समय परिवार के साथ व्हाइट हाउस में ही हैं। बाइडेन डेलावेयर में हैं और जल्द न्यूयॉर्क पहुंच सकते हैं।
  • हिंसा की आशंका अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा संभालने वाले यूएस नेशनल गार्ड को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। 18 राज्यों में चुनावी हिंसा या झड़पों की आशंका जताई गई है। करीब 4700 गार्ड्स को तैनात किया जा सकता है। सायबर डिफेंस एजेंसी को भी मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। मिलिट्री टाइम्स ने इस बारे में एक रिपोर्ट जारी की है।
फ्लोरिडा के डोरल में पोस्टल बैलट को काउंटिंग से पहले अरेंज करती इलेक्शन सुपरवाइजर।

फ्लोरिडा के डोरल में पोस्टल बैलट को काउंटिंग से पहले अरेंज करती इलेक्शन सुपरवाइजर।

  • न्यूज एजेंसी ने फॉक्स न्यूज के हवाले से बताया है कि इंडियाना में अब तक ट्रम्प को 65.7% जबकि बाइडेन को 32.6% वोट मिले हैं। न्यू हैम्पशायर में ट्रम्प को 61.5% जबकि बाइडेन को 38.5% वोट मिल चुके हैं। ट्रम्प ने एक ट्वीट में कहा- देश में सब अच्छा दिखाई दे रहा है। शुक्रिया।

चुनाव के मुख्य मुद्दे

  • कोरोनावायरस
  • इकोनॉमी
  • हेल्थ सेक्टर रिफॉर्म्स
  • फॉरेन पॉलिसी
  • नस्लवाद और पुलिस सुधार

डोनाल्ड ट्रम्प vs जो बाइडेन

टम्प 74 साल के हैं और बाइडेन उनसे 3 साल बड़े यानी 77 साल के हैं। ट्रम्प कारोबारी से नेता बने। बाइडेन 1973 में ही सीनेटर बन गए थे। ट्रम्प प्रोटेस्टेंट हैं। बाइडेन रोमन कैथोलिक। ट्रम्प ने 3 जबकि बाइडेन ने 2 शादियां कीं। बाइडेन की एक पत्नी का निधन हो चुका है। ट्रम्प के 5 और बाइडेन के 4 बच्चे हैं। एक बेटे की मौत हो चुकी है। ट्रम्प की वेबसाइट (www.donaldjtrump.com) और बाइडेन की (www.joebiden.com) है।

आगे क्या होगा?
आज सुबह (4 नवंबर सुबह 5 बजे करीब) काउंटिंग शुरू हुई। दो राज्यों में 13 नवंबर तक पोस्टल बैलट मिलेंगे।
लैंडस्लाइड मार्जिन रहा तो बुधवार को ही नतीजे साफ हो सकेंगे। मार्जिन कम रहा तो मामला टल जाएगा। 10 नवंबर से 8 दिसंबर तक सर्टिफिकेशन प्रॉसेस चलेगा। यानी इलेक्टर्स के नतीजों की औपचारिक घोषणा। 14 दिसंबर को इलेक्टर्स वोटिंग करेंगे। 6 जनवरी को इनकी गिनती होगी। 20 जनवरी को नया राष्ट्रपति शपथ लेगा।

अमेरिकी चुनाव से जुड़ी आप ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

1. पॉपुलर वोट और इलेक्टोरल कॉलेज समेत अमेरिकी चुनाव से जुड़ी 5 बातें, जो आपको समझनी चाहिए

2. अमेरिकी इतिहास के 5 राष्ट्रपति, जिन्हें जनता ने नकार दिया, पर इलेक्टोरल कॉलेज ने चुना

3. क्या हैं रेड, ब्लू और स्विंग स्टेट्स, डेमोक्रेट और रिपब्लिकन्स की नीतियों में क्या फर्क; 5 पॉइंट्स में समझें

4. ट्रम्प जीतें या बाइडेन, भारत विन-विन पोजिशन में; चीन से मुकाबले के लिए मोदी का साथ जरूरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *