राउरकेला शहर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के प्रतिनिधि दल

राउरकेला शहर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के प्रतिनिधि दल
हॉकी विश्व कप 2023 की तैयारी की समीक्षा


राउरकेला: शहर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के प्रतिनिधि दल बुधवार को पहुचा और
हॉकी विश्व कप 2023 की तैयारी की समीक्षा की।

इस मौके पर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत करते हुए विश्व कप हॉकी की ओड़िशा की मेजबानी और राउरकेला में खेले जाने वाले मैच से जुड़ी जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि हॉकी विश्व कप 2023 की समीक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राउरकेला पहुंचा।

हॉकी इंडिया और राज्य के खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी टीम के साथ रहे।

प्रतिनिधिमंडल के राउरकेला हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने उनका स्वागत किया. सुंदरगढ़ जिलापाल पराग गवली, राउरकेला एडीएम डॉ शुभंकर महापात्र, राउरकेला एसपी मुकेश कुमार भामू सहित जिला खेल अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.

टीम ने राउरकेला पहुंचने के बाद बीपीयूटी में निर्माणाधीन हॉकी स्टेडियम, खिलाड़ियों के लिए विकसित बुनियादी ढांचे, अभ्यास मैदान आदि का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर बीपीयूटी परिसर में बने प्रशिक्षण केंद्र का भी उद्घाटन किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने बाद में निर्माणाधीन राउरकेला हवाई अड्डे के विस्तार कार्य का निरीक्षण किया।

अंत में, प्रतिनिधिमंडल ने हॉकी विश्व कप 2023 की समीक्षा बैठक की और हॉकी विश्व कप से जुड़ी तैयारी का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *