Dainik Bhaskar News Headlines; PM calls for vaccine festival from Apr 11-14, CRPF jawan released from imprisonment of naxalites and only urgent surgery from April 10 in Delhi AIIMS | मोदी बोले- वैक्सीन नहीं टेस्टिंग पर ध्यान दीजिए, CRPF जवान नक्सलियों की कैद से रिहा और दिल्ली एम्स में 10 अप्रैल से सिर्फ अर्जेंट सर्जरी

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; PM Calls For Vaccine Festival From Apr 11 14, CRPF Jawan Released From Imprisonment Of Naxalites And Only Urgent Surgery From April 10 In Delhi AIIMS

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्लीएक घंटा पहले

नमस्कार!
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद पर क्या है कोर्ट का फैसला? महाराष्ट्र के 100 करोड़ की वसूली मामले में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? किस देश ने भारतीयों की एंट्री पर रोक लगाई? आज सुबह हम ऐसी ही खास खबरें आपके लिए लाए हैं। तो चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ…

सबसे पहले देखते हैं मार्केट क्या कह रहा है..

  • BSE का मार्केट कैप 209.48 लाख करोड़ रुपए रहा, एक्सचेंज पर करीब 60% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही।
  • 3,085 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,857 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,061 कंपनियों के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर..

  • चेन्नई में IPL 2021 की शुरुआत होने जा रही है। सीजन का पहला मैच रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे के साथ वर्चुअल समिट करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के साथ आपसी संबंधों को मजबूत करने के नए तरीकों पर बात करेंगे।
  • भारत और चीन की सेना के बीच पूर्वी लद्दाख के चुशुल में सुबह 10:30 बजे कॉर्प्स कमांडर लेवल की 11वें दौर की वार्ता होगी। इसमें फ्रिक्शन पॉइंट पर डिसइंगेजमेंट पर चर्चा होगी।

देश-दुनिया
CRPF जवान राकेश्वर सिंह नक्सलियों की कैद से रिहा

छत्तीसगढ़ के बीजापुर के 3 अप्रैल को हुई मुठभेड़ के बाद बंधक बनाए गए CRPF के कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह को नक्सलियों ने छोड़ दिया है। इस हमले में 23 जवान शहीद हुए थे। राकेश्वर की रिहाई के बाद नक्सलियों ने कहा है कि जवान को घर भेजा जाए और घरवालों के साथ उनका एक फोटो हमें भेजें। बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने बयान जारी कर कहा कि जवान की रिहाई के लिए पद्मश्री धर्मपाल सैनी और गोंडवाना समन्वय समिति अध्यक्ष तेलम बोरैया समेत कुछ स्थानीय लोगों की मदद ली गई। गृह मंत्री अमित शाह ने भी फोन पर राकेश्वर सिंह से बात की।

IPL पर भास्कर पोल: फैंस को चाहिए नया चैम्पियन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का आगाज शुक्रवार से होने वाला है। भास्कर के पोल में ज्यादातर फैंस ने कहा कि कोई नई टीम इस बार चैम्पियन बन सकती है। दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) को सपोर्ट मिला है। भास्कर ने यह पोल सोशल मीडिया पर किया था। इसमें 2 सवाल पूछे गए थे। पहला था कि क्या इस बार पहले चैम्पियन रह चुकी टीम खिताब जीतेगी। इस ऑप्शन को 45.9% वोट मिले। दूसरा सवाल था कि क्या कोई नई टीम चैम्पियन बनेगी। इस पर 54.1% वोट मिले।

अनिल देशमुख के खिलाफ CBI जांच को SC की हां
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की अर्जी खारिज कर दी है। दोनों ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें 100 करोड़ की वसूली के आरोपों की CBI जांच का आदेश दिया गया था। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने देशमुख पर वसूली का टारगेट देने के आरोप लगाए थे। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह बड़े पद पर बैठे 2 लोगों से जुड़ा मामला है। लोगों का भरोसा बना रहे, इसलिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। हम हाईकोर्ट के आदेश में दखल नहीं देंगे। CBI की तरफ से की जा रही प्राथमिक जांच जारी रहेगी।

सचिन वझे के एक खाते में 1.5 करोड़ रुपए मिले
एंटीलिया केस में फंसे मुंबई पुलिस के सस्पेंड API सचिन वझे के एक बैंक अकाउंट से NIA को 1.5 करोड़ रुपए मिले हैं। सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने NIA कोर्ट को बताया कि खुद को ईमानदार बताने वाले सचिन वझे के एक अकाउंट में इतनी बड़ी रकम मिलना शक पैदा करता है। NIA यह जांच करना चाहती है कि इतने पैसे कैसे और कहां से आए? NIA ने सचिन वझे के मेंटर रहे पूर्व ACP और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। हिरेन की हत्या के मामले में NIA जांच कर रही है कि क्या प्रदीप शर्मा को वझे के मंसूबों की जानकारी थी?

मोदी बोले- वैक्सीन से ज्यादा टेस्टिंग की जरूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की। बैठक के बाद मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्यप्रदेश और गुजरात समेत कई राज्य फर्स्ट वेव की पीक को भी क्रॉस कर चुके हैं। हमने पहले बिना वैक्सीन के लड़ाई जीती है। अब तो हमारे पास वैक्सीन है। अब हमें टेस्टिंग पर बल देना होगा। 11 अप्रैल ज्योतिबा फुले की जयंती से 14 अप्रैल बाबा साहेब की जयंती तक हम सभी टीका उत्सव मनाएं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर इस बैठक से दूरी बनाए रखी। मीटिंग में बंगाल के मुख्य सचिव शामिल हुए।

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के पुरातात्विक सर्वे को मंजूरी
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के मामले में पुरातात्विक सर्वेक्षण की मंजूरी मिल गई है। सर्वेक्षण का खर्च सरकार उठाएगी। वाराणसी फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज आशुतोष तिवारी ने गुरुवार को यह फैसला दिया। कोर्ट ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) को सर्वे का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि इसके लिए 5 लोगों की कमेटी बनाई जाए। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय से भी दो लोगों को शामिल किया जाए। इससे पहले 2 अप्रैल को हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था।

एक्सप्लेनर
सोमवार से ऑफिसों में होगा वैक्सीनेशन, जानिए इसकी प्रोसेस?

फिलहाल देश में 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने 11 अप्रैल यानी सोमवार से सरकारी और निजी कार्यालयों में भी वैक्सीन लगाने को मंजूरी दे दी है। केंद्र ने इसके लिए राज्यों से तैयारी करने को कहा है। वर्कप्लेस पर लगने वाले वैक्सीनेशन कैंप में किन लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी? क्या हर सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में ये कैंप लगेंगे? ऑफिस के किन कर्मचारियों को वैक्सीन लगेगी? जिन लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है क्या वो दूसरा डोज ऑफिस में ही लगवा सकते हैं? इन सवालों के जवाब जानिए यहां।

दिल्ली एम्स में 10 अप्रैल से सिर्फ अर्जेंट सर्जरी होंगी
देश में कोरोना की तेज रफ्तार थम नहीं रही है। गुरुवार को महाराष्ट्र में 56,286, दिल्ली में 7,437, कर्नाटक में 6,570 और गुजरात में 4,021 नए केस सामने आए। कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए AIIMS दिल्ली में 10 अप्रैल यानी शनिवार से सिर्फ इमरजेंसी सर्जरी ही की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और नोएडा में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। उधर, केरल के CM पिनराई विजयन की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। केरल में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी।

न्यूजीलैंड में 11 से 28 अप्रैल तक भारतीयों की एंट्री बैन
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए न्यूजीलैंड ने भारतीयों के आने पर रोक लगा दी है। यह बैन 11 से 28 अप्रैल तक लागू रहेगा। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना संक्रमित 23 लोगों में से 17 भारतीय हैं। ये सभी भारत से लौटे थे। इसलिए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह बैन अस्थायी है। यह न्यूजीलैंड के नागरिकों पर भी लागू होगा। जरूरत पड़ी तो दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों पर भी बैन लगाया जाएगा। सिंगापुर ने भी भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 8 हजार भारतीयों के वीजा रोक दिए हैं।

EC को दीदी का जवाब- 10 नोटिस दे दो, अपने बयान पर कायम हूं
मुसलमानों से TMC को वोट करने की अपील करने के बाद मिले नोटिस के जवाब में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि चुनाव आयोग चाहे 10 नोटिस जारी कर दे, वे अपने बयान पर कायम हैं। ममता ने यह बात हावड़ा जिले के दोमजुर में कही। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखूंगी, जो बंगाल को धर्म और संप्रदाय में बांटना चाहते हैं। इलेक्शन कमीशन भाजपा के स्टार कैंपेनर और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ शिकायत क्यों नहीं दर्ज करता? पश्चिम बंगाल में 10 अप्रैल को चौथे फेज के लिए मतदान होना है।

रोहिंग्या मुसलमानों को डिपोर्ट करने पर SC की रोक
जम्मू के डिटेंशन सेंटर में रखे गए 170 रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार भेजने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि कैंप में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों को तब तक नहीं भेजा जा सकता, जब तक डिपोर्टेशन की पूरी प्रक्रिया का पालन न किया जाए। कोर्ट ने याचिकाकर्ता की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें उसने इन लोगों को रिहा करने की अपील की थी। उनकी ओर से पैरवी कर रहे प्रशांत भूषण ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों की जान को म्यांमार में खतरा है, इसलिए इन्हें डिपोर्ट नहीं किया जाना चाहिए।

आज की पॉजिटिव खबर
सास की रेसिपी से बना बहू का स्टार्टअप, हर महीने 4 लाख रु. का बिजनेस

चेन्नई के टीएस अजय और उनकी पत्नी सोनम सुराना अपना होममेड स्टार्टअप चला रहे हैं। वे अलग-अलग तरह की चटनी, अचार सहित कई प्रोडक्ट की मार्केटिंग कर रहे हैं। दो साल पहले शुरू हुआ उनका यह बिजनेस दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में फैल चुका है। हर दिन सौ से ज्यादा ऑर्डर उनके पास आ रहे हैं। इससे हर महीने तीन से चार लाख रुपए उनकी कमाई हो रही है।
यह सब शुरू हुआ अजय की मां की डायरी से। इस डायरी में अलग-अलग तरह के ट्रेडिशनल फूड्स की रेसिपी लिखी हुई थी। अजय की मां की 2017 में डेथ हो गई थी।
पढ़िए पूरी खबर…

सुर्खियों में और क्या है..

  • महाराष्ट्र में कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने 30 मेडिकल टीमें अलग-अलग जिलों में भेजी हैं। यह टीम अधिकारियों को कोरोना कंट्रोल की रणनीति बनाने में मदद करेगी।
  • वैक्सीन डोज खत्म होने के बाद मुंबई में 72 में से 26 प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर पर टीकाकरण रोक दिया गया है। सातारा में भी टीका नहीं लगाया जा रहा है। महाराष्ट्र में एक-दो दिन के ही डोज बचे हैं।
  • मध्यप्रदेश के अब सभी शहरों में शनिवार-रविवार दो दिन का लॉकडाउन रहेगा। भोपाल के कोलार में 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *