Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News | सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा, कोवीशील्ड के 5 करोड़ डोज स्टॉक में है; जुलाई 2021 तक 30 करोड़ डोज तैयार कर लेंगे

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली14 मिनट पहले

कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड तैयार करने वाली सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला ने कहा है कि कंपनी ने अभी कोवीशील्ड (Covishield) का 4-5 करोड़ करोड़ डोज स्टॉक में रखा है। इमरजेंसी यूज के लिए अगले कुछ दिनों में मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद ये केंद्र सरकार को तय करना है कि वह कितना डोज और कितनी जल्दी लेंगे। हमारी कंपनी जुलाई 2021 तक 30 करोड़ डोज तक तैयार कर लेंगे।

क्या कहना पूनावाला ने ?

  • भारत कोवैक्स (COVAX) का हिस्सा है। हम जो भी तैयार करेंगे उसका 50% हिस्सा भारत के लिए होगा।
  • भारत की जनसंख्या काफी ज्यादा है। इसलिए मुझे लगता है कि अब तक हमने जो 5 करोड़ डोज तैयार किया है वो सबसे पहले भारत के लोगों को ही लगाया जाए।
  • 2021 के शुरूआती 6 महीने वैक्सीन की शॉर्टेज रहेगी। इसमें कोई भी मदद नहीं कर सकता है। लेकिन इसके बाद अगस्त-सितंबर तक वैक्सीन सप्लाई सही हो जाएगी।

टेस्टिंग में 3 लाख की कमी आई

देश में कोरोना मरीजों की संख्या कम हुई है लेकिन सरकार ने टेस्टिंग भी घटा दी है। हर दिन होने वाली टेस्टिंग में करीब 3 लाख की कमी आई है। पिछले एक हफ्ते से देश में 10 लाख से कम लोगों की जांच हो रही है। रविवार को केवल 7 लाख 15 हजार 397 लोगों की जांच हुई। ये 27 सितंबर के बाद का सबसे कम आंकड़ा है। 27 सितंबर को देशभर में 7 लाख 93 हजार 94 मरीजों का टेस्ट हुआ था।

अब तक केवल 12.17% आबादी की जांच हुई
138 करोड़ की आबादी में अब तक 12.17% यानी 16.89 करोड़ लोगों की जांच हो पाई है। हर 10 लाख की आबादी में 1.21 लाख लोगों की जांच हो रही है। अमेरिका में इतनी ही आबादी में 7.43 लाख और ब्राजील में 1.34 लाख लोगों की जांच हो रही है।

टेस्टिंग कम होने से संक्रमण फैलने का खतरा
ICMR और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय खुद बोल चुका है कि टेस्टिंग कम होने से संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर समय रहते संक्रमित लोगों की पहचान नहीं हो पाएगी तो उनके जरिए दूसरों में संक्रमण फैल सकता है।

देश में रिकवरी रेट 96% हुआ

देश में कोरोना के मरीजों के ठीक होने की रफ्तार काफी अच्छी चल रही है। देशभर में यह एवरेज 95.8% हो गया है। यानी हर 100 में से 96 मरीज ठीक हो चुके हैं। 25 राज्यों में तो इससे भी बेहतर स्थिति है। इनमें टॉप-5 अरुणाचल प्रदेश (98.9%), आंध्र प्रदेश (98.8%), दादरा एवं नगर हवेली (98.8%), ओडिशा (98.6%) और त्रिपुरा (98.3%) शामिल हैं। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, मणिपुर, पंजाब, मणिपुर, गुजरात, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल और सिक्किम में रिकवरी रेट 95.8% से कम है।

देश में रविवार को 20 हजार 333 नए संक्रमितों की पहचान हुई, 21 हजार 97 मरीज ठीक हुए और 281 की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस में 1056 की कमी आई। अब कुल 2.76 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक कुल 1.02 करोड़ केस आ चुके हैं। इनमें से 97.81 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.47 लाख की मौत हो चुकी है।

वैक्सिनेशन के लिए दो दिन का ड्राई रन शुरू

देश में कोरोनावायरस के लिए वैक्सीनेशन की तैयारियों का आज से जायजा लेना शुरू कर दिया गया है। इसके तहत पंजाब, असम, आंध्र प्रदेश और गुजरात में दो दिन ड्राई रन प्रोग्राम चलाया जा रहा है। ड्राई रन में अगर कोई कमी नजर आई तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा। ड्राई रन में वैक्सीन के लिए कोल्ड स्टोरेज, ट्रांसपोर्टेशन और भीड़ कंट्रोल करने के इंतजामों की भी समीक्षा की जाएगी। दूसरे शब्दों में कहें तो यह वैक्सिनेशन की मॉक ड्रिल है।

कोरोना अपडेट्स

  • कर्नाटक के शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने बताया कि एक जनवरी से राज्य में 10वीं और 12वीं के छात्रों के क्लास शुरू हो जाएंगे।
  • ब्रिटेन से आने वाले लोगों के पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को आंध्रप्रदेश में चार कोरोना पॉजिटिव मिले। यहां अब तक ब्रिटेन से लौटे 1216 में से छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसी तरह तेलंगाना में भी दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। यहां अब तक 20 मरीज मिल चुके हैं।
  • अहमदाबाद के सिटी हॉस्पिटल में रविवार को 750 वॉलंटियर्स को भारत बायोटेक की कोवैक्सिन का पहला डोज दिया गया। यहां वैक्सीन का तीसरे फेज का ट्रायल चल रहा है।
  • मध्यप्रदेश में सोमवार से तीन दिन का विधानसभा सत्र शुरू होना था, लेकिन एक दिन पहले ही पांच विधायक और मंत्रालय के 61 अफसर-कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसकी वजह से सत्र को स्थगित कर दिया गया है।
  • केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि उन्होंने पहले गो कोरोना गो का नारा दिया था और अब कोरोना जा रहा है। अब कोरोना के नए स्ट्रेन के लिए नो कोरोना नो का नारा दे रहा हूं।
  • महाराष्ट्र नगर निगम ने ब्रिटेन, यूरोप, मिडिल ईस्ट और साउथ अफ्रीका से आने वाले लोगों के लिए क्वारैंटाइन गाइडलाइन में बदलाव किया है। विदेश से आने के 7वें दिन यात्री का टेस्ट होगा। तब तक यात्री को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रहना होगा। इसके बाद अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो घर जाने की अनुमति होगी, लेकिन फिर 7 दिन तक होम क्वारैंटाइन होना होगा।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

यहां रविवार को 757 नए संक्रमित मिले। 939 मरीज ठीक हुए और 16 की मौत हो गई। यहां अब तक 6.22 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 6.05 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 453 की मौत हो चुकी है। कुल 6713 मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 946 नए संक्रमित मिले। 1160 मरीज ठीक हुए और 18 की मौत हो गई। राज्य में अब तक कुल 2.38 लाख संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 2.24 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3563 की मौत हो चुकी है। अभी 10 हजार 97 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
यहां रविवार को 850 संक्रमितों की पहचान हुई। 920 मरीज ठीक हुए और सात की मौत हो गई। अब तक 2.41 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4282 की मौत हो चुकी है, जबकि 10 हजार 335 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
राज्य में शनिवार को 843 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1168 लोग ठीक हुए और छह की मौत हो गई। अब तक 3.05 लाख केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 2.91 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 2670 संक्रमितों ने जान गंवाई है, जबकि 11 हजार 157 का इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
राज्य में शनिवार को 3314 नए संक्रमित मिले। 2124 मरीज ठीक हुए और 66 की मौत हो गई। अब तक 19.16 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.09 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 59 हजार 214 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *