unemployment rate rose to 7 point 8 pc employment rate coming down to 36 point 24 pc | देश की बेरोजगारी दर बढ़कर 7.8% पर पहुंची, एंप्लॉयमेंट रेट जून के बाद 36.24% के निचले स्तर पर आया

  • Hindi News
  • Business
  • Unemployment Rate Rose To 7 Point 8 Pc Employment Rate Coming Down To 36 Point 24 Pc

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CMIE ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एंप्लॉयमेंट रेट अब तक लॉकडाउन से पहले वाले स्तर पर नहीं आ सका है, बल्कि इसमें फिर से गिरावट दिखने लगी है

  • CMIE की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एंप्लॉयमेंट रेट जून अंत के बाद सबसे कम है
  • 25 अक्टूबर के बाद लगातार चौथे सप्ताह ऐप्लॉयमेंट रेट में गिरावट दर्ज की गई है

देश की बेरोजगारी दर 22 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 7.8 फीसदी रही। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनोमी (CMIE) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान लेबर पार्टिसिपेशन रेट (LPR) 39.3 फीसदी रहा, जिसके कारण एंप्लॉयमेंट रेट भारी गिरावट के साथ 36.24 फीसदी पर आ गया। एंप्लॉयमेंट की यह दर जून अंत के बाद सबसे कम है।

25 अक्टूबर के बाद लगातार चौथे सप्ताह ऐप्लॉयमेंट रेट में गिरावट दर्ज की गई है। 15 नवंबर को यह दर 37.38 फीसदी थी। CMIE ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एंप्लॉयमेंट रेट अब तक लॉकडाउन से पहले वाले स्तर पर नहीं आ सका है। बल्कि इसमें फिर से गिरावट दिखने लगी है।

2019-20 में एंप्लॉयमेंट रेट 39.4% था

2019-20 में एंप्लॉयमेंट रेट 39.4 फीसदी था। अप्रैल में यह गिरकर 27.2 फीसदी पर आ गया था। मई में यह सुधरकर 30.2 फीसदी पर और अक्टूबर में और सुधरकर 37.8 फीसदी पर आ गया था। नवंबर के पहले तीन सप्ताह में इसमें लगातार गिरावट आई है। पहले सप्ताह में 37.5 फीसदी पर, दूसरे सप्ताह में 37.4 फीसदी पर और तीसरे सप्ताह में 36.2 फीसदी पर आ गया।

बेरोजगारी की ताजा दर 5 सप्ताह में सबसे ज्यादा

बेरोजगारी की ताजा 7.8 फीसदी दर इससे पिछले सप्ताह की 5.5 फीसदी दर और पिछले चार सप्ताह में दर्ज किसी भी दर से काफी ज्यादा है। पिछले 4 सप्ताह में बेरोजगारी दर 5.5 फीसदी से 7.2 फीसदी के बीच रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *