लायन आरवीजी एवं आरवीटी ने कार्तिक पूर्णिमा पर आश्रम के बच्चों संग बांटी खुशियाँ

लायन आरवीजी एवं आरवीटी ने कार्तिक पूर्णिमा पर आश्रम के बच्चों संग बांटी खुशियाँ

राउरकेला।

मानवता की सेवा और सौहार्द के भाव को साकार करते हुए लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास ग्रेटर (RVG) एवं राउरकेला वेदव्यास त्रिवेणी (RVT) ने कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बसंती कॉलोनी के पास स्थित सार्वभौमिक आश्रम में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर दोनों क्लबों के सदस्यों ने सैकड़ों आश्रमवासी बच्चों को प्रेमपूर्वक दोपहर का भोजन परोसा और उनके साथ समय बिताकर इस दिन को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का आयोजन लायन किरन प्रसाद मेहेर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया, जिनका जन्मदिन इस बार कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र दिन पर पड़ा। लायन मेहर ने अपना जन्मदिन सेवा कार्य के माध्यम से मनाने की सुंदर पहल की, जिससे वातावरण आनंद, कृतज्ञता और उमंग से भर गया। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान इस पहल की सबसे सुंदर झलक रही।

भोजन के उपरांत लायन मेहर ने सभी सदस्यों के साथ हनुमान वाटिका स्थित त्रिशक्ति धाम में दर्शन कराए और प्रसाद वितरण किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सक्रिय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राकेश कुमार सिंह, वेदव्यास ग्रेटर के अध्यक्ष लायन सुशील कुमार राउत, सचिव लायन उदय प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष लायन मालती सिंह, पूर्व अध्यक्ष लायन प्रकाश कुमार धल, वरिष्ठ सदस्य लायन श्रीधर मलिक, लायन मनोरमा सिंह,लायन संध्या मेहर, लायन श्रावणी मेहर, एस के बेहेरा, दीपांजलि बेहेरा, तथा वेदव्यास त्रिवेणी की अध्यक्षा लायन रश्मि मोहंती, पूर्व अध्यक्ष लायन प्रमोद कुमार नतुल्य, सोमा और अनेक लायन सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सेवा भावना ही सच्ची आराधना है के संदेश को साकार करते हुए सभी ने एकमत से यह संकल्प लिया कि ऐसे मानवीय कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा, जिससे समाज के जरूरतमंद वर्गों में खुशियाँ और प्रेरणा दोनों पहुँच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Written by Admin

SardarVallabhbhaiPatel

लायन आरवीजी एवं आरवीटी ने उत्साहपूर्वक मनाई सरदार पटेल जयंती एवं इंदिरा गांधी पुण्यतिथि

JOHRAN MAMDANI Rourkela Odisha

अमेरिका में मेयर बने ममदानी का राउरकेला से जोहरान !