अमेरिका में मेयर बने ममदानी का राउरकेला से जोहरान !

फिल्म निदेशक मीरा नायर के बेटे हैं ममदानी

JOHRAN MAMDANI Rourkela Odisha
Connection of JOHRAN MAMDANI from Rourkela Odisha

अमेरिका में मेयर बने ममदानी का राउरकेला से जोहरान !
फिल्म निदेशक मीरा नायर के बेटे हैं ममदानी
राउरकेला में वर्ष 1957 में जन्मी हैं मीरा नायर
मीरा के पिता अमृत लाल सुंदरगढ़ के डीएम रहे
राउरकेला की जड़ों से न्यूयॉर्क सिटी हॉल तक इतिहास रचा ज़ोहरान ममदानी ने


राउरकेला: इस्पात नगरी राउरकेला की धरती से जुड़ी एक गौरवशाली खबर ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक राउरकेला में जन्मी मीरा नायर के पुत्र ज़ोहरान ममदानी ने इतिहास रचते हुए न्यूयॉर्क सिटी के सबसे युवा और पहले भारतीय-अमेरिकी मेयर का पद संभाला है।


ज़ोहरान की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल भारतीय प्रवासी समुदाय को, बल्कि ओडिशा के लोगों को भी गहरी खुशी और गर्व से भर दिया है। राउरकेला में खुशी की लहर है, क्योंकि ज़ोहरान की जड़ें इसी शहर से जुड़ी हैं।
मीरा नायर, जिनका जन्म वर्ष 1957 में राउरकेला में हुआ था, भारतीय सिनेमा की विश्व प्रसिद्ध फिल्मकार हैं। उनके पिता अमृत लाल नायर 1949 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी थे, जिन्होंने तालचेर में सब कलेक्टर और सुंदरगढ़ में कलेक्टर के रूप में कार्य किया था। यही वह पृष्ठभूमि है, जिसने मीरा नायर के व्यक्तित्व और उनके बेटे ज़ोहरान ममदानी की जड़ों को राउरकेला से जोड़ा।


ज़ोहरान की सफलता भारतीय मूल के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। वे पहले न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य रह चुके हैं और सामाजिक न्याय, शिक्षा व आवास सुधार के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं।


राउरकेला से न्यूयॉर्क सिटी हॉल तक की यह यात्रा न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान और ओडिशा की मिट्टी की गौरवशाली विरासत का प्रमाण भी है।

Read more...https://pmcnews.in/%f0%9f%8c%90-pknatulya-com-your-trusted-partner-in-the-digital-world/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Written by Admin

लायन आरवीजी एवं आरवीटी ने कार्तिक पूर्णिमा पर आश्रम के बच्चों संग बांटी खुशियाँ

Utpanna Ekadashi 2025: इस बार 15 नवंबर को है मार्गशीर्ष की पहली एकादशी, जानें किन कामों से बचना जरूरी