राउरकेला चैंबर चुनाव निर्विरोध संपन्न, पूरी कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुनी गई

पूर्व अध्यक्ष शुभ पटनायक एवं प्रवीण गर्ग के अथक प्रयासों से बनी सर्वसम्मति, संगठन की एकजुटता का बना उदाहरण; सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

राउरकेला चैंबर चुनाव निर्विरोध संपन्न, पूरी कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुनी गई

पूर्व अध्यक्ष शुभ पटनायक एवं प्रवीण गर्ग के अथक प्रयासों से बनी सर्वसम्मति, संगठन की एकजुटता का बना उदाहरण; सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

महासचिव और वित्त सचिव पद के उम्मीदवारों ने भी वापस लिया नामांकन, चुनाव की आवश्यकता हुई समाप्त

राउरकेला, 14 जून। राउरकेला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (RCCI) के वर्ष 2026-27 के चुनाव में आखिरकार सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। रविवार को आयोजित वार्षिक आमसभा (AGM) के बाद महासचिव और वित्त सचिव पद के एक-एक उम्मीदवार द्वारा नाम वापस लेने से प्रस्तावित चुनाव की आवश्यकता समाप्त हो गई। इसके साथ ही चैंबर की पूरी कार्यकारिणी समिति सर्वसम्मति से निर्वाचित मानी जा रही है।

चैंबर चुनाव को निर्विरोध संपन्न कराने में संस्था के पूर्व अध्यक्ष शुभ पटनायक एवं प्रवीण गर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों ने विभिन्न उम्मीदवारों एवं सदस्यों के साथ लगातार संवाद स्थापित कर सहमति का वातावरण तैयार किया। उनके अथक प्रयासों और संगठन हित को सर्वोपरि रखने की सोच के कारण अंततः सभी पक्ष एकमत हुए और चुनाव निर्विरोध संपन्न कराने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

इससे पहले महासचिव पद के लिए बिश्वनाथ डे और संतोष अग्रवाला के बीच मुकाबला होना था, जबकि सचिव (वित्त) पद के लिए श्रीधर मलिक और गुरिंदर सिंह चुनाव मैदान में थे। हालांकि, वार्षिक आमसभा के बाद संतोष अग्रवाला और श्रीधर मलिक ने अपने-अपने नाम वापस लेने की घोषणा कर दी।

इसके परिणामस्वरूप महासचिव पद पर बिश्वनाथ डे तथा सचिव (वित्त) पद पर गुरिंदर सिंह का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया। इसके साथ ही चैंबर के सभी पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार शेष रह गए और पूरी कार्यकारिणी समिति का निर्विरोध गठन संभव हो गया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अध्यक्ष पद पर मलय मंडल, उपाध्यक्ष-1 पद पर मनीष मोदी, सचिव (सिविक अमेनिटीज) पद पर बिजय कुमार प्रधान, सचिव (आयरन, स्टील एवं कोल) पद पर मोहित कुमार जाखोड़िया तथा अन्य कई पदों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो चुका था।

इसके अलावा कई अन्य पदों पर भी केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया है। इनमें रेलवे सचिव के रूप में नेमू जैन, सेल कोऑर्डिनेशन सचिव के रूप में प्रदीप कुमार दास, बैंकिंग एवं टैक्सेशन सचिव के रूप में मनोज रतेरिया, इंडस्ट्रीज जनरल सचिव के रूप में रोहित गर्ग, केमिकल एंड रेजिन्स सचिव के रूप में अमित बांका, ट्रेड एंड कॉमर्स सचिव के रूप में संजय पोद्दार, एजेंसी एंड डिस्ट्रीब्यूशन सचिव के रूप में सुनील कुमार अग्रवाल, टेक्सटाइल सचिव के रूप में नितिन खैतान, इलेक्ट्रिकल एंड हार्डवेयर सचिव के रूप में राजेश पटवारी, ट्रांसपोर्ट सचिव के रूप में अशोक कुमार दास तथा आईटी एंड एलाइड सर्विसेज सचिव के रूप में प्रमोद कुमार नतुल्य निर्विरोध निर्वाचित माने जा रहे हैं।

कार्यकारिणी समिति सदस्य पद के लिए भी नाम वापसी के बाद विकास अग्रवाल, दिलीप कुमार कर एवं आर. अंबुज नायर निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इस प्रकार अब चैंबर के किसी भी पद के लिए मतदान की आवश्यकता नहीं रह गई है।

चैंबर के संविधान के अनुसार निर्वाचित कार्यकारिणी समिति बाद में तीन अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों, उपाध्यक्ष-2 तथा सचिव (प्रशासन एवं जनसंपर्क) का मनोनयन करेगी। वहीं आयरन एवं स्टील मैन्युफैक्चरिंग, सीमेंट-रिफ्रैक्ट्रीज तथा फाउंड्री एंड फैब्रिकेशन समूहों के लिए भी मनोनयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

चैंबर के इतिहास में लंबे समय बाद ऐसा अवसर आया है जब पूरी कार्यकारिणी समिति सर्वसम्मति और आपसी सहमति के आधार पर निर्विरोध चुनी गई है। व्यापारिक समुदाय ने इसे संगठन की एकजुटता, परिपक्वता और सौहार्द का सकारात्मक संकेत बताया है।

चुनाव समिति द्वारा शीघ्र ही सभी निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। नई टीम आगामी कार्यकाल में व्यापारिक हितों, औद्योगिक विकास, अधोसंरचना सुधार तथा उद्यमियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्राथमिकता देने की दिशा में कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Written by Admin

Rourkela Chamber Election 2026 AGM and executive committee members at Chamber Bhawan

राउरकेला चैंबर चुनाव: मलय मंडल निर्विरोध अध्यक्ष

Puranmal Agrawal Chairman appointed as Maharaja Agrasen Seva Sangh Chairperson in Rourkela

श्री पूरनमल अग्रवाल चेयरमैन नियुक्त, 1 जुलाई से संभालेंगे दायित्व