Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 6 November Mumbai Delhi Coronavirus News | दिल्ली में पिछले 15 दिन में 11 बार एक्टिव केस बढ़े, बीते 24 घंटे में केरल में सबसे ज्यादा 6820 नए केस आए

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 6 November Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी आनी शुरू हो गई है। एक्टिव केस अब 2-3 राज्यों में नहीं, बल्कि एक साथ 15 राज्यों में बढ़ने लगे हैं। सबसे बुरी हालत दिल्ली की है। यहां पिछले 15 दिनों में 11 बार एक्टिव केस बढ़े हैं। एक्टिव केसों की संख्या हर दिन 1 हजार से 1400 तक बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में केरल में सबसे ज्यादा 6820 नए केस आए। दिल्ली दूसरे नंबर पर रहा, वहां 6715 मामले आए

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, अंडमान निकोबार, मिजोरम, दादर एंड नगर हवेली, लद्दाख, मेघालय, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और पंजाब में भी एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में इन राज्यों में 4 हजार से ज्यादा मामले बढ़े हैं।

हालांकि, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां एक्टिव केस अभी भी कम हो रहे हैं। इन्हीं राज्यों के चलते देश के ओवरऑल एक्टिव केस में गुरुवार को भी 7 हजार से ज्यादा की कमी देखी गई। इनमें अकेले महाराष्ट्र में 6339 एक्टिव मरीज कम हुए।

अपडेट्स

  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर में पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। दिल्ली में अभी 7231 कोरोना बेड ऑक्यूपाई हैं, 8572 बेड खाली हैं। हम सरकारी अस्पतालों में बेड बढ़ा रहे हैं, प्राइवेट अस्पतालों से भी ऐसा करने को कहा है।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक देश में 5 नवंबर तक 11 करोड़ 54 लाख 29 हजार 95 टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से 12 लाख 20 हजार 711 टेस्ट गुरुवार को किए गए।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

गुरुवार को राज्य में 734 मरीज मिले। 5 लोगों की मौत हुई और 817 रिकवर हो गए। राज्य में अब तक 1 लाख 74 हजार 825 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7766 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 64 हजार 67 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2992 मरीजों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान
राज्य में गुरुवार को 1810 नए केस मिले, जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई। 1822 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 2 लाख 5 हजार 800 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 87 हजार 544 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1955 मरीजों की मौत हो गई। अभी 16 हजार 301 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. बिहार
राज्य में गुरुवार को 741 नए केस मिले, 467 लोग रिकवर हुए और 8 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 2 लाख 20 हजार 246 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 हजार 826 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 12 हजार 298 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 1121 लोगों की जान जा चुकी है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में टेस्टिंग का आंकड़ा 92.5 लाख हो गया है। इनमें अब तक 17 लाख 3 हजार 444 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 5246 नए मरीज मिले। 11 हजार 277 लोग रिकवर हुए और 117 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 15 लाख 51 हजार 282 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 44 हजार 804 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 1 लाख 6 हजार 764 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *