उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा  प्रेस वार्ता का आयोजन 

उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा  प्रेस वार्ता का आयोजन 

उत्कल सांस्कृतिक परिषद की महिला इकाई गरिमा संस्था के लगभग बीस महिला सदस्य शामिल

उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा उत्कल दिवस के अवसर पर 5वें गरिमा मनोरंजन कार्यक्रम के आयोजन के लिए आज सेक्टर २ स्थित शहनाई मंडप में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा उत्कल दिवस के अवसर पर 5वें गरिमा मनोरंजन कार्यक्रम के आयोजन के लिए आज सेक्टर २ स्थित शहनाई मंडप में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

उत्कल सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष सुनील कयाल, महासचिव-शंकर जेना, सलाहकार-रस्मित सहनी ने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि उत्कल दिवस के अवसर पर २ अप्रैल को सिविक सेंटर में संध्या को आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ओडिशा की प्रसिद्ध महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में प्राप्त नई ऊंचाइयों पर आधारित मंच प्रदर्शन होगा।

साथ ही संबलपुरी साड़ियों की विभिन्न किस्मों के महत्व और महिमा के विवरण और उत्पत्ति के साथ एक फैशन शो और दृश्य प्रदर्शन भी दूसरा आकर्षण होगा।

ओडिया कला, संस्कृति और नारी सशक्तिकरण पर आधारित मंच प्रदर्शन होगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ इतिश्री सामंत (संपादक- कादम्बिनी और कुनी कथा), विशिष्ट अतिथि श्रीमती सिमा फातिमा एक्का (डीआईपीआरओ- राउरकेला और बोनाई) और स्वागतिका साहू (उप रजिस्ट्रार- एनआईटी, राउरकेला ) होंगी एवं राउरकेला के कई महिला संगठन भी शामिल होंगी।

इस प्रेस वार्ता में उत्कल सांस्कृतिक परिषद की महिला इकाई गरिमा संस्था के लगभग बीस महिला सदस्य शामिल थीं।

जिसमे मुख्य रूप से ममता नायक, सुमिता मोहंती, प्रणति जेना, निहारिका बस्तिया, सरिता मल्ल, संखरिना प्रधान, मोनालिसा गौड़ , शांतिलता बारीक, मोनालिसा साहू, शर्मिला त्रिपाठी, संतोषी मल्लिक, रेबती बारीक, सुमित्रा दस, ममता दास, सुनीता श्रीनिबासन, मीनाक्षी पाढ़ी, देवस्मीता सतपथी, लीना त्रिपाठी, रश्मि मोहंती आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *